BIG BREAKING: एक्टर थलपति विजय की रैली में मची भगदड़, 33 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

Stampede in Thalapathy Vijay Rally: तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई। जिसमें कई बच्चों समेत कम से कम 33 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 60 से ज़्यादा घायल हो गए हैं।
actor-thalapathy-vijay-rally-turns-tragic-many-killed-in-stampede
थलपति विजय की रैली में उमड़ी भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु के करूर में अभिनेता थलपति विजय की रैली में भगदड़ मच गई। कई बच्चों समेत कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई। 60 से ज़्यादा घायल हो गए। भगदड़ में एक नौ साल का बच्चा भी लापता हो गया।

टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भारी संख्या में लोग जमा हुए थे। भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि हालात बिगड़ गए। अभिनेता से नेता बने विजय भीड़ को संबोधित कर रहे थे कि तभी कुछ लोग बेहोश हो गए, जिससे उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। विजय रैली छोड़कर चले गए।

भीड़ में सांस लेना हुआ मुश्किल

बताया जा रहा है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया था। अचानक, वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद, अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। ​​उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से जंरूरतमंद लोगों की मदद करने और उन्हें एम्बुलेंस तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

सीएम स्टालिन ने जताई चिंता

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर की घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम और ज़िला कलेक्टर को बेहोश और अस्पताल में भर्ती लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने तिरुचिरापल्ली के मंत्री अंबिल महेश को राहत कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने एडीजीपी को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

विजय की रैलियों में उमड़ रहा हुजूम

तमिलगा वेत्री कज़गम (टीवीके) प्रमुख विजय की नमक्कल और करूर में चुनावी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी। विजय ने रैलियों के दौरान डीएमके और एआईएडीएमके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी और न ही झूठे वादों का सहारा लेगी।

उन्होंने राज्य सरकार पर सड़क, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ पानी और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाया। विजय ने कहा कि 2026 में असली मुकाबला डीएमके और टीवीके के बीच होगा, जिसमें भ्रष्ट शासन के खिलाफ जनता की शक्ति का मुकाबला होगा। उन्होंने घोषणा की कि वह हर शनिवार को राज्य भर के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com