CM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज

Suriya Political Debut: सुपरस्टार थलापति विजय के बाद एक्टर सूर्या के भी राजनीति में आने की अटकलें तेज थीं, जिस पर अब उनके ऑल इंडिया फैंस क्लब ने ऑफिशियल बयान जारी कर सच्चाई बताई है।
Suriya Politics Entry
थलापति विजय और सूर्या (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Suriya Politics Entry News: साउथ सिनेमा और राजनीति का नाता हमेशा से बेहद गहरा और दिलचस्प रहा है। हाल ही में जब तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर थलापति विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' के जरिए चुनावी दंगल में कदम रखा, तो इसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा। थलापति विजय की इस राजनीतिक एंट्री के बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि तमिल इंडस्ट्री का अगला कौन सा बड़ा चेहरा राजनीति में एंट्री मार सकता है।

इसी बीच अचानक सोशल मीडिया पर सुपरस्टार सूर्या को लेकर चर्चाओं का एक नया दौर शुरू हो गया। इंटरनेट पर तेजी से यह खबर फैलने लगी कि सूर्या भी बहुत जल्द अपनी खुद की राजनीतिक जमीन तैयार करने जा रहे हैं, जिसने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी।

एक एक पदाधिकारी के बयान से उठा सियासी बवाल

दरअसल इस पूरे हंगामे की शुरुआत 'ऑल इंडिया सूर्या फैंस क्लब' के एक पूर्व पदाधिकारी आर. वीरमणि के एक बयान के बाद हुई। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वीरमणि ने मंच से कुछ ऐसा कह दिया, जिसने इस चर्चा को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर सही समय आए और ईश्वर की कृपा हो, तो किसी भी व्यक्ति को जनता का बड़ा नेता बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

आर. वीरमणि इस बयान को लोगों ने सीधे तौर पर सूर्या की आने वाली राजनीतिक योजनाओं से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस और राजनीतिक विश्लेषकों ने तुरंत थलापति विजय और सूर्या की तुलना शुरू कर दी।

मामला जब पूरी तरह से काबू से बाहर होने लगा और मुख्यधारा के मीडिया में बड़ी सुर्खियां बनने लगा, तो आखिरकार 'ऑल इंडिया सूर्या फैंस क्लब' को खुद इस मोर्चे पर सामने आना पड़ा। एसोसिएशन ने तमिल भाषा में एक आधिकारिक और स्पष्ट नोट जारी करते हुए इस पूरे विवाद पर विराम लगा दिया।

तीन साल पहले ही टूट चुका है पुराना नाता

एसोसिएशन ने अपनी इस आधिकारिक सफाई में एक और बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया, जिसने अफवाह उड़ाने वालों के दावों की हवा निकाल दी। फैंस क्लब की तरफ से बताया गया कि जिस व्यक्ति के बयान को लेकर इतना बड़ा बवाल खड़ा किया जा रहा है, वह पिछले तीन वर्षों से इस संगठन के प्रशासनिक कामकाज का हिस्सा भी नहीं हैं।

ऐसे में उनके किसी भी निजी बयान को अभिनेता सूर्या की सहमति या उनकी भविष्य की योजनाओं के तौर पर देखना पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चल रही तमाम मनगढ़ंत थ्योरीज पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com