-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Madurai Amit Shah Remark On Dmk Ahead Of 2026 Elections
‘मैं डीएमके को नहीं हरा सकता’, मदुरै में ये क्यों बोल बैठे अमित शाह? 2026 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
- Written By: अभिषेक सिंह
मदुरै में अमित शाह ने कहा कि मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में हैं। यहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि अमित शाह डीएमके को नहीं हरा सकते। स्टालिन साहब, आप सही कह रहे हैं, मैं डीएमके को नहीं हरा सकता..

अमित शाह (डिजाइन फोटो)
मदुरै: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक अहम बैठक को संबोधित किया। जहां उन्होंने तमिलनाडु की मौजूदा सरकार डीएमके पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल के कार्यकाल में डीएमके ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं।
उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि डीएमके सरकार ने केंद्र की ओर से दिए गए 450 करोड़ रुपये के पोषण किट में बहुत बड़ा घोटाला किया है। सरकार ने इन पोषण किटों को एक निजी कंपनी को सौंपकर गरीबों को भोजन से वंचित कर दिया।
‘मैं डीएमके को नहीं हरा सकता’
उन्होंने आगे कहा, “मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में हैं। यहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि अमित शाह डीएमके को नहीं हरा सकते। स्टालिन साहब, आप सही कह रहे हैं, मैं डीएमके को नहीं हरा सकता, लेकिन तमिलनाडु की जनता डीएमके को हरा सकती है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
डीएमके सरकार के घोटालों की लंबी सूची गिनाते हुए उन्होंने कहा, “मेरे पास एमके स्टालिन सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की लंबी सूची है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्टालिन सरकार अपने चुनावी वादों में से 60 प्रतिशत भी पूरे नहीं कर पाई है।
स्टालिन सरकार पर बोला हमला
इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी दावा किया कि डीएमके सरकार ने 4600 करोड़ रुपये का अवैध रेत खनन घोटाला किया है। जिसका सीधा असर राज्य के गरीबों पर पड़ा है और लोगों को महंगी रेत खरीदनी पड़ी और इन सभी घोटालों का पैसा पार्टी ने हड़प लिया।
इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) घोटाले का भी जिक्र किया। जिसमें शाह ने राज्य को 39,000 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। अमित शाह की इस विशाल सभा में तमिलनाडु भर से सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में तमिलनाडु भाजपा के राज्य, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सुबह-सुबह की कोर कमेटी की बैठक
अमित शाह शनिवार देर रात तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे। यहां के बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार सुबह उन्होंने मीनाक्षी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद शाह ने दिन की शुरुआत तमिलनाडु भाजपा की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करके की।
इस बैठक में शाह ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, तमिलनाडु की जनता डीएमके सरकार के व्यापक भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता हर गली, मोहल्ले और घर तक पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के समृद्ध और विकसित तमिलनाडु के विजन को लोगों तक पहुंचाएंगे।
शाह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर डीएमके के खिलाफ मजबूत अभियान चलाने का आह्वान किया। शाह ने बैठक में 2026 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने और एनडीए गठबंधन को और व्यापक बनाने पर जोर दिया।
भाजपा ने हाल ही में अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन को पुनर्जीवित किया है, जिसकी औपचारिक घोषणा शाह ने 11 अप्रैल 2025 को चेन्नई में की थी। इस गठबंधन को तमिलनाडु में डीएमके के खिलाफ मजबूत विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। दोपहर में शाह ने स्थानीय नेताओं, रणनीतिकारों और क्षेत्रीय प्रभावशाली लोगों के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं।
इन बैठकों का उद्देश्य भाजपा की जमीनी रणनीति को और मजबूत करना और संभावित सहयोगियों की पहचान करना था। बाद में, शाम 4 बजे, शाह ने ओथक्कदाई के वेलाम्मल ग्लोबल हॉस्पिटल ग्राउंड में एक विशाल सभा को संबोधित किया, जिसमें तमिलनाडु भर से सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
Madurai amit shah remark on dmk ahead of 2026 elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













