-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Telangana Congress Tension Increase Due To Secret Meeting Of 10 Mlas Cm Revanth Reddy Call Emergency Meeting
तेलंगाना कांग्रेस में बगावत की सुगबुगाहट! 10 विधायकों की गुपचुप बैठक से बढ़ी टेंशन, CM रेवंत रेड्डी ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Telangana Congress: सीक्रेट मीटिंग पार्टी के अंदर असंतोष की गंभीरता का संकेत देता है। कांग्रेस को चिंता है कि स्थानीय निकाय और एमएलसी चुनाव से पहले विधायकों की किसी भी बगावत से जनता में गलत संदेश जा सकता है।

रेवंत रेड्डी, (मुख्यमंत्री, तेलंगाना)
नवभारत डेस्क : तेलंगाना में काग्रेस की रेवत रेड्डी सरकार पर संकट गहराता दिखाई दे रहा है। पार्टी के 10 विधायकों ने एक गुप्त बैठक की है। माना जा रहा है कि यह बैठक सीएम रेड्डी के खिलाफ की गई। ये वही विधायक हैं जो बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
इन्होंने सीएम की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस आलाकमान के समक्ष असंतोष भी जाहिर किया था। विधायकों की इस बैठक के बाद नेतृत्व के भीतर चिंताएं बढ़ गई हैं। बताया जाता है मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पार्टी विधायकों के बीच बढ़ते असंतोष को शांत करने के लिए कमांड कंट्रोल सेंटर में अपने सभी मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं।
असंतुष्ट विधायक मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी से नाराज बताए जा रहे हैं। मौके की नजाकत को भांपते हुए मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने के लिए अपना पलेयर दौरा रद्द कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
रेड्डी ने मंत्रियों की बुलाई बैठक
सीएम रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को बैठक में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है। यह निर्देश पार्टी के अंदर असंतोष की गंभीरता का संकेत देता है। कांग्रेस को चिंता है कि स्थानीय निकाय और एमएलसी चुनाव से पहले विधायकों की किसी भी बगावत से जनता में गलत संदेश जा सकता है।
अगर ये 10 विधायक बगावत करते हैं तो रेवंत रेड्डी की सरकार अल्पमत में आ सकती है। फिलहाल कांग्रेस के पास तेलंगाना में 64 विधायक हैं। विधानसभा में जरूरी बहुमत से सिर्फ 4 अधिक है। वहीं बीआरएस के 39 विधायक हैं। भाजपा के 8 और एआईएमआईएम के 7 विधायक हैं।
इन विधायकों ने की सीक्रेट मीटिंग
कांग्रेस के 10 विधायकों ने विधायक अनिरुद्ध रेड्डी के फार्महाउस पर मुलाकात की। बैठक में नैनी राजेंदर रेड्डी, भूपति रेड्डी, येनम श्रीनिवास रेड्डी, मुरली नाइक, कुचुकुल्ला राजेश रेड्डी, संजीव रेड्डी, अनिरुद्ध रेड्डी, लक्ष्मीकांत, दांती माधव रेडी और बीरला इलैय्या शामिल थे। बताया जा रहा है कांग्रेस अब इन विधायकों से स्पष्टीकरण मांगेगी।
देश की अन्य खबरों की जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस के एक सांसद ने कहा कि विधायकों की बैठक आईटीसी कोहिनूर में हुई थी, किसी फार्महाउस में नहीं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डिनर में 10 विधायकों को पहुंचना था लेकिन केवल 8 ही शामिल हुए थे. उन्होंने बगावत की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।
Telangana congress tension increase due to secret meeting of 10 mlas cm revanth reddy call emergency meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मौत के साये में 13 भारतीय नाविक! यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर जहाज पर फंसी जान, ड्रोन हमलों से दहला इलाका
Jul 29, 2026 | 10:15 AMभारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
Jul 29, 2026 | 10:12 AM‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMकिसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
Jul 29, 2026 | 09:59 AM3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
Jul 29, 2026 | 09:57 AMअसम में 75 जिंदगियां खत्म, संकट की घड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, पीड़ितों को 9 लाख की मदद
Jul 29, 2026 | 09:51 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













