- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Yadav Attack On Cm Samrat Chaudhary After Liquor Bottle Found In Secretariat
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
- Written By: मनोज आर्या
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में जहरीली शराब से कई लोगों की जान जा चुकी है। यह इस नीति की विफलता को दर्शाता है। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बदल रही है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tejashwi Yadav On Bihar Liquor Ban: बिहार की राजधानी पटना स्थित सचिवालय में सोमवार को कूड़ेदान से शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में शराबबंदी पूरी तरह से विफल है। इसके साथ ही इस पूरे मामले में जांच की मांग की है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। एक तरफ सरकार दावा करती है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, वहीं दूसरी ओर सचिवालय जैसे संवेदनशील परिसर में शराब की बोतलें मिलना कई सवाल खड़े करता है। यह जांच का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
‘शराबबंदी से सत्ता में बैठे लोगों का फायदा’
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि शराबबंदी का फायदा आम जनता को नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब लोग जेल जा रहे हैं, उन पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। खासकर दलित और अतिपिछड़े समाज के लोगों पर अधिक कार्रवाई हो रही है, उनकी गिरफ्तारी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
लालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
‘बिहार में लागू शराबबंदी पूरी तरह से फ्लॉप’
राजद नेता ने आगे कहा कि राज्य में जहरीली शराब से कई लोगों की जान जा चुकी है। यह इस नीति की विफलता को दर्शाता है। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बदल रही है और वे अन्य तरह के नशे के आदी हो रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसे रोकने के लिए कोई ठोस नीति या नियंत्रण नहीं है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए बिहार में लागू शराबबंदी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है।
रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार को घेरा
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बिहार में शराब की पहुंच सत्ता के गलियारों तक है। बिहार में शराबबंदी के सफल होने के तमाम दावों की हवा एक दफा फिर से निकल गयी है, मंत्रियों-बड़े सरकारी अधिकारियों के बैठने वाली सरकारी बिल्डिंग ‘विकास भवन’ में शराब की खाली बोतल का पाया जाना शराबबंदी के कानून का पूरी तरह से फेल होना ही दर्शाता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि उच्च सुरक्षा वाली बिल्डिंगस में बैठ कर मंत्री या सरकारी अधिकारी ही शराब का सेवन कर रहे हैं?
(रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया पोस्ट)
‘सरकार तक शराब कारोबारियों की पहुंच’
रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि सरकार की नाक तले शराब की बोतल पाए जाने से ही ये साबित होता है कि अवैध शराब के कारोबारियों की पहुंच सरकारी तंत्र से ज्यादा है और अवैध शराब के कारोबार की जड़ें सरकार से भी ज्यादा मजबूत हैं। पूर्व में भी अतिसुरक्षित कहे जाने वाले विधानसभा परिसर में भी शराब की बोतलें बरामद हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: जो कभी चुनाव नहीं लड़ा, वो मंत्री कैसे? निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, PM मोदी से पूछे सवाल
एक नहीं, सैंकड़ों दफा कई अस्पतालों, पुलिस थानों और सरकारी कार्यालयों में शराब की बोतलें पाई गई हैं, शराबबंदी का आलम तो कुछ ऐसा है कि राजधानी पटना के साथ-साथ प्रदेश के लगभग हरेक गली-मोहल्ले-कस्बे-गांव एवं शहरों की सडकों पर खाली शराब की बोतलें मिलना आम बात है।
Tejashwi yadav attack on cm samrat chaudhary after liquor bottle found in secretariat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














