-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Tej Pratap Return To Party And Family Wrote Special Message For Lalu Yadav And Rabri Devi
पार्टी और परिवार में तेज प्रताप की वापसी? लालू-राबड़ी के लिए लिखा ये खास संदेश
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
क्या पार्टी और परिवार से बेदखल तेज प्रताप की वापसी होगी? तेप प्रताप के एक खास पोस्ट से बिहार की राजनीति में एक अलग बहस छिड़ गई है। तेज प्रताप के पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द पार्टी में उनकी वापसी होने वाली है।

लालू-राबड़ी, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद एक ऐसी पोस्ट की है, जिससे अब बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ सकती है। तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने के बाद बिहार चुनाव के बीच अलग से सियासी पारा चढ़ने लगा। यह पूरा मामला ना केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में भी दरार की कहानी बयां कर रहा है।
तेज प्रताप यादव ने एक्स पर अपने माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी को संबोधित करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे मम्मी-पापा… मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका प्यार और विश्वास चाहिए, ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी-पापा, आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।”
तेज प्रताप का फेसबुक पोस्ट बना विवाद
इस भावुक अपील के पीछे की वजह है तेज प्रताप की एक फेसबुक पोस्ट, जिसमें वह अनुष्का यादव नाम की युवती के साथ नजर आ रहे थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वे दोनों करीब 12 सालों से एक-दूसरे को चाहते हैं। हालांकि बाद में तेज प्रताप ने सफाई देते हुए कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और यह उन्हें तथा उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
बिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
मेरे प्यारे मम्मी पापा….
मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे… — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 31, 2025
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय से विवाह किया था, लेकिन दोनों के बीच मामला तलाक तक जा पहुंचा है और अब भी कोर्ट में लंबित है। ऐसे में जब अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आईं, तो लालू प्रसाद यादव ने तत्काल एक्शन लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। लालू यादव ने इस निर्णय को सामाजिक न्याय और पारिवारिक मर्यादा का विषय बताया।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव पिता बने हैं। कोलकाता में तेजस्वी की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। बड़े पापा बनने पर तेज प्रताप ने बधाई दी और इस खुशी को परिवार से जोड़ने की कोशिश की। वहीं, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी इस मामले में बयान दिया और तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने सवाल किया कि, “क्या तेज प्रताप ने ऐसा कोई अपराध किया है जिससे परिवार की बदनामी हो?” आकाश ने आगे कहा कि यह एक निजी मामला है और इस पर बयान देना उनकी बहन या तेज प्रताप की इच्छा पर निर्भर करता है।
Tej pratap return to party and family wrote special message for lalu yadav and rabri devi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMचलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 09, 2026 | 05:25 PMमौर्य काल में महिलाएं संभालती थीं SPG की जिम्मेदारी! नवभारत कॉन्क्लेव में स्मृति ईरानी ने किया बड़ा दावा
Jul 09, 2026 | 05:23 PMछत्रपति संभाजीनगर में तुर्की-उमरा यात्रा के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देकर ट्रैवल्स संचालक फरार
Jul 09, 2026 | 05:17 PMचलती ट्रेन का फर्स्ट एसी बना ‘Honeymoon Suite’, वीडियो वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, टिकट चेकर सस्पेंड
Jul 09, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














