-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Delhi High Court Big Decision Trial Of Land For Jobs Scam Not Stop Lalu Yadav Troubles Increase
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नहीं रुकेगा ‘लैंड फॉर जॉब्स’ घोटाले का ट्रायल, लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
जमीन के बदले नौकरी घोटाले में पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने लैंड फॉर जॉब्स स्कैम के ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही रोकने की याचिका को खारिज कर दी है।

लालू यादव, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से लालू यादव को बड़ा झटका लगा है और इनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को एक बड़ा झटका देते हुए ‘लैंड फॉर जॉब्स’ घोटाले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की उनकी याचिका खारिज कर दी है। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है।
जस्टिस रवींद्र दुजेटा ने साफ कहा कि ट्रायल कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया के दौरान लालू यादव को अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस और पर्याप्त आधार नहीं है।
याचिका में दी गई ये दलील
इस मामले में लालू यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पैरवी की। याचिका में दलील दी गई कि सीबीआई ने जांच शुरू करने से पहले अनिवार्य पूर्व अनुमति नहीं ली, जो कि कानून के तहत जरूरी है। सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि अन्य आरोपियों के मामले में अनुमति ली गई, लेकिन लालू यादव के मामले में यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।
सम्बंधित ख़बरें
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
NEET केस में बड़ा ट्विस्ट! 10 दिन पहले बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट, अचानक स्पेशल जज का तबादला, कल होनी थी अहम सुनवाई
सीबीआई ने याचिका का किया विरोध
हालांकि, सीबीआई ने इस याचिका का जोरदार विरोध करते हुए कहा कि इस केस में धारा 17A के तहत अनुमति लेना आवश्यक नहीं था। साथ ही एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत जो मंजूरी जरूरी थी, वह पहले ही प्राप्त की जा चुकी है। सीबीआई ने अदालत को यह भी जानकारी दी कि इस मुद्दे पर पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई लंबित है और जल्द ही तीन जजों की पीठ इस पर सुनवाई करेगी।
गौरतलब है कि ‘लैंड फॉर जॉब्स’ घोटाले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) दोनों कर रहे हैं। आरोप है कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे, उस समय उन्होंने कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी देने के बदले में उनसे या उनके रिश्तेदारों से जमीन ली। ये जमीनें या तो गिफ्ट के रूप में ली गईं या फिर बाजार मूल्य से काफी कम दाम पर खरीदी गईं।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता लेंगी छोटा सा ब्रेक, उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों की करेंगी यात्रा
अब ट्रायल कोर्ट में इस केस में आरोप तय करने की सुनवाई 2 जून से शुरू होने वाली है। इस फैसले के बाद लालू यादव को अब ट्रायल कोर्ट में अपने पक्ष को मजबूती से रखना होगा। यह मामला आने वाले समय में बिहार की राजनीति और आरजेडी के भविष्य पर बड़ा असर डाल सकता है। हाई प्रोफाइल होने के कारण इस केस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।
Delhi high court big decision trial of land for jobs scam not stop lalu yadav troubles increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMआंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
Aug 05, 2026 | 04:11 PMग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














