Tamim bin Hamad Al Thani Net Worth: जानिए कितनी है कतर के अमीर शेख की संपत्ति, जिसके स्वागत को पहुंचे पीएम मोदी

कतर के अमीर शेख तहमीम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी को भारत के दौरे पर हैं। तहमीम बिन हमद अल थानी कतर के अमीर शेख हैं। तो चलिए जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति है।
Tamim bin Hamad Al Thani Net Worth: जानिए कितनी है कतर के अमीर शेख की संपत्ति, जिसके स्वागत को पहुंचे पीएम मोदी
दिल्ली एयरपोर्ट पर कतर के अमीर शेख के साथ पीएम मोदी (सोर्स- @Narendramodi)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: कतर के अमीर शेख तहमीम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी को भारत के दौरे पर हैं। वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। पिछले एक दशक में यह उनकी पहली भारत यात्रा है, जिसके लिए पीएम मोदी ने उन्हें आमंत्रित किया है।

उनकी यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। इस दौरान भारत और कतर दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही व्यापार, निवेश और तकनीक के क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। तहमीम बिन हमद अल थानी कतर के अमीर शेख हैं। तो चलिए जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति है।

कितनी है तहमीम बिन हमद की नेटवर्थ

आपको बता दें कि कतर के अमीर शेख तहमीम बिन हमद अल थानी दुनिया के नौवें सबसे अमीर राजा हैं, जिनके पास करीब 335 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। कतर में सर्वोच्च शासक को अमीर कहा जाता है और शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 2023 में कतर के अमीर बने। दोहा के रॉयल पैलेस में रहने वाले अमीर शेख के तीन शादियों से 13 बच्चे हैं।

100 से ज़्यादा कमरों और एक बॉलरूम वाले इस महल की कीमत करीब 1 बिलियन डॉलर है। यह महल इतना आलीशान है कि इसके कुछ हिस्सों पर सोने की परत भी चढ़ी हुई है। इतना ही नहीं, इस महल में 500 कार पार्किंग की सुविधा के साथ 124 मीटर लंबी नौका भी है, जिसकी कीमत करीब 3.3 बिलियन रुपये है। इसमें एक हेलीपैड भी है।

हर एक लग्जरी कार

शेख तहमीम लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास रोल्स रॉयस से लेकर बुगाटी, लेम्बोर्गिनी और फेरारी जैसी कारें हैं। 3 जून 1980 को जन्मे शेख तमीम पूर्व अमीर हमद बिन खलीफा अल-थानी के चौथे बेटे हैं। उन्होंने लंदन के हैरो स्कूल से पढ़ाई की और फिर 1998 में इंग्लैंड की रॉयल मिलिट्री अकादमी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

कतर की पर कैपिटा इनकम

दोनों देशों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो भारत की जीडीपी 4.27 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि कतर की जीडीपी 240.217 बिलियन डॉलर है। इसके बावजूद कतर की प्रति व्यक्ति आय 114,648 डॉलर है। यानी कतर इस समय प्रति व्यक्ति आय के मामले में दुनिया में पांचवें नंबर पर है। कतर की मुद्रा कतरी रियाल है, जो भारत के करीब 23 रुपये के बराबर है।

क्या है कतर का इनकम सोर्स

कतर के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा गैस भंडार है। पहले नंबर पर रूस और दूसरे नंबर पर ईरान है। कतर पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर प्राकृतिक गैस का निर्यात करता है और इसकी आय का एक बड़ा हिस्सा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com