- Hindi News »
- India »
- Swati Maliwal Wrote Letter To India Alliance Leaders To Meet
स्वाति मालीवाल का INDIA के नेताओं को पत्र, मिलने के लिए मांगा समय
सीएम केजरीवाल के सरकारी आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट का मामला कोर्ट में है। बिभव कुमार को भी जमानत नहीं मिली है। ऐसे में अब स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इंडिया अलायंस के नेताओं से मिलने के लिए समय मांगा है।
- Written By: मृणाल पाठक

स्वाति मालीवाल ने को पत्र लिखा
नई दिल्ली: आप पार्टी की नेता और राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित पिटाई का ममाला फिलहाल कोर्ट में है। दिल्ली की अदालत ने केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को जमानत नहीं दी है। ऐसे में अब स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेतओं से मिलने की गुजारिश की है। साथ ही मालीवाल ने कहा कि वह आज इस विषय पर INDIA गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय भी मांगा है।
विपक्षी गठबंधन के, राहुल गांधी और शरद पवार जैसे नेताओं को लिखे पत्र में आम आदमी पार्टी की सदस्य ने शिकायत की कि दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलने पर उन्हें ‘‘शर्मिंदा किया गया और उनका चरित्र हनन” हुआ। उन्होंने लिखा, ‘‘समर्थन के बजाय मेरे ही चरित्र पर लगातार सवाल उठाए गये और मेरी अपनी ही पार्टी के नेताओं और स्वयंसेवकों ने प्रताड़ित किया।”
पिछले 18 सालों से मैंने ज़मीन पे काम किया है और 9 सालों में महिला आयोग में 1.7 लाख केस में सुनवाई करी है। बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके, महिला आयोग को एक बहुत ऊँचे मक़ाम पे खड़ा करा है। पर बहुत दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पे बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा… pic.twitter.com/Pp0IcChPb9 — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) June 18, 2024
मालीवाल ने पत्र में कहा, ‘‘पिछले एक महीने में मुझे यह तो अहसास हो गया कि न्याय के लिए संघर्ष करने वाली एक पीड़िता को किस तरह की पीड़ा और अकेलेपन का सामना पड़ता है… मैं इस मुद्दे पर बातचीत के लिए आपका समय चाहती हूं।” मालीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा (शप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को संबोधित पत्र सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।
सम्बंधित ख़बरें
संसद में स्वाति मालीवाल का तीखा हमला: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और विज्ञापन पर फिजूलखर्ची को घेरा
अमृतसर मंदिर पर हुआ अटैक तो केजरीवाल पर बरस पड़ीं स्वाति मालीवाल, कहा- सेवा में लगा महकमा…कानून व्यवस्था जर्जर
‘VIP कल्चर काे खत्म करने की बात करने वाले ट्रंप से भी बड़ा काफिला लेकर…’, स्वाती मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
Delhi Politics: ये क्या बोल गईं सीएम रेखा गुप्ता? जिससे दिल्ली की सियासत में आ गया भूचाल
उन्होंने पत्र में यह भी कहा, ‘‘पिछले 18 वर्षों से मैंने जमीनी स्तर पर काम किया है और नौ वर्षों में महिला आयोग में 1.7 लाख मामलों में सुनवाई की। बिना किसी से डरे और किसी के आगे झुके, मैंने महिला आयोग को एक बहुत ऊंचे मुकाम पर खड़ा किया है, लेकिन बेहद दुख की बात है कि पहले मुझे मुख्यमंत्री के घर पर बुरी तरह पीटा गया, फिर मेरा चरित्र हनन किया गया।” उन्होंने कहा, ‘‘आज इस विषय पर मैंने ‘इंडिया’ घटक के सभी बड़े नेताओं को पत्र लिखा है। मैंने सबसे मिलने का समय मांगा है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Swati maliwal wrote letter to india alliance leaders to meet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Israel killed Khamenei: 90 दिन पहले ही बन गया था खामेनेई के खात्मे का प्लान, सीक्रेट मीटिंग का बड़ा खुलासा
Mar 06, 2026 | 11:18 AM‘क्या हम अमेरिका के उपनिवेश हैं’, रूसी तेल पर अमेरिकी वित्त मंत्री का ट्वीट, प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला
Mar 06, 2026 | 11:15 AMपुराना भंडारा रोड: मुआवज़ा लिया फिर भी अड़ाया अड़ंगा! राजनीतिक दखल के चलते 2 दिनों से थमा काम
Mar 06, 2026 | 11:12 AMIndia In Final: टीम इंडिया की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, फाइनल से पहले सितारों ने जताया भरोसा
Mar 06, 2026 | 11:01 AMUS ने दी रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट तो भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- कब तक चलेगा ये अमेरिकी ब्लैकमेल
Mar 06, 2026 | 11:01 AMनेर में ‘जहरीला’ धुआं: डंपिंग ग्राउंड की आग ने शहर का दम घोटा; नगर परिषद की लापरवाही आई सामने
Mar 06, 2026 | 10:58 AMपुणे के MIT ADT यूनिवर्सिटी कैंपस में हाई वोल्टेज ड्रामा, बेटी को परेशान करने वाले छात्र को पिता ने पीटा
Mar 06, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM














