- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Father Beats Student Harassment Incident Mit Adt University Pune
पुणे के MIT ADT यूनिवर्सिटी कैंपस में हाई वोल्टेज ड्रामा, बेटी को परेशान करने वाले छात्र को पिता ने पीटा
MIT ADT University Campus में उस समय हंगामा मच गया जब एक छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर लड़की को परेशान किए जाने से नाराज पिता ने कैंपस में पहुंचकर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
- Written By: अपूर्वा नायक

पिता ने स्टूडेंट को पीटा पुणे कैंपस (सौ. सोशल मीडिया )
MIT ADT University Harassment Case: महाराष्ट्र के पुणे स्थित एमआईटी कला डिजाइन और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक छात्र द्वारा लड़की को लगातार ऑनलाइन परेशान किए जाने से नाराज उसके पिता ने कॉलेज कैंपस में पहुंचकर आरोपी छात्र को पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
मिली जानकारी के अनुसार संबंधित छात्र, जो डॉ. डी. वाई. पाटिल कॉलेज से जुड़ा बताया जा रहा है, पिछले करीब पंद्रह दिनों से पीड़ित छात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार परेशान कर रहा था। वह बार-बार उसे मैसेज भेज रहा था और संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। इस व्यवहार से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। आखिरकार उसने पूरी बात अपने पिता को बताई।
पिता ने कैंपस में पकड़कर मांगा जवाब
बताया जा रहा है कि जब लड़की के पिता को पता चला कि संबंधित छात्र फिर से कैंपस में आया है, तो वह सीधे कॉलेज परिसर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर ही छात्र को पकड़ लिया और उससे इस बारे में जवाब मांगा। शुरुआत में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई में बदल गया। गुस्से में पिता ने छात्र को खरी-खोटी सुनाते हुए उसकी पिटाई कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
सीटीपीएस ऐश डंपिंग पर ‘गैंगवार’! सायवन क्षेत्र में खूनी संघर्ष के बाद 6 नामजद और 11 अज्ञात पर केस दर्ज
भाजपा नेता भरत नागपाल हत्याकांड में 12 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार! विधानसभा में गूंजी CID जांच की मांग
WCL: 5 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, अब जेल की तैयारी! जानें कैसे एकोना खदान में चला ‘कोयला चोरी का खेल’
बारामती उपचुनाव: इसी महीने बजेगा चुनावी बिगुल, सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी तय, अप्रैल में होगा मतदान
Pune Incident: A viral video shows an angry father confronting and beating a student for allegedly harassing his daughter on a college campus. Public outrage grows as video circulates online. #Pune #CampusSafety #viralvideo pic.twitter.com/AF6q10gpjn — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) March 6, 2026
छात्रों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो
घटना के दौरान कैंपस में मौजूद कई छात्रों ने यह पूरा घटनाक्रम देखा। हालांकि पिता के गुस्से को देखते हुए किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ छात्रों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह मामला शैक्षणिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें :- ठाणे में बिना मान्यता वाले कॉलेज में पढ़ते रहे 27 छात्र, परीक्षा से पहले खुला बड़ा सच
छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस घटना के बाद कॉलेज परिसरों में बढ़ती ऑनलाइन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अभिभावकों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों की सुरक्षा और ऑनलाइन उत्पीड़न रोकने के लिए अधिक कड़े कदम उठाने चाहिए।
Father beats student harassment incident mit adt university pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी ट्रंप की मुसीबत! ईरान पर हमले से नाराज हैं खाड़ी देश, बोले- हमने पहले ही दी थी चेतावनी
Mar 06, 2026 | 12:36 PM‘ये सिर्फ डांस नहीं, दर्द की कहानी है’, स्टेज डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई मेहनत की असली कहानी
Mar 06, 2026 | 12:35 PMसीटीपीएस ऐश डंपिंग पर ‘गैंगवार’! सायवन क्षेत्र में खूनी संघर्ष के बाद 6 नामजद और 11 अज्ञात पर केस दर्ज
Mar 06, 2026 | 12:33 PMगर्मियों में बार-बार गला सूखता है? सिर्फ पानी पीना काफी नहीं; इस एक ड्रिंक से रखें खुद को हाइड्रेटेड
Mar 06, 2026 | 12:30 PMक्या है एसएससी भर्ती का नया नियम फिक्स-फ्लोट? लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा असर, यहां समझें सबकुछ
Mar 06, 2026 | 12:26 PMभाजपा नेता भरत नागपाल हत्याकांड में 12 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार! विधानसभा में गूंजी CID जांच की मांग
Mar 06, 2026 | 12:23 PMनिशानेबाज: युद्ध की चुकानी पड़ रही कीमत, खिलाड़ियों पर आई मुसीबत
Mar 06, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM












