-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Swati Maliwal Wrote A Letter To Cm Mamta Banerjee Raised Many Questions On The Kolkata Incident
स्वाति मालीवाल ने लिखा CM ममता बनर्जी को पत्र, कोलकाता कांड पर उठाए कई सवाल
- Written By: शानू शर्मा
कोलकाता में घटी घटना को लेकर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। उस पत्र में उन्होंने सीएम ममता के राज में राज्य में हो रही घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त किया है।

स्वाति मालीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटी घटना का विरोध जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने राज्य के हाल और सीएम ममता बनर्जी के पार्टी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होने स्वतंत्रा दिवस के जश्न को लेकर भी सवाल किया है। उन्होंने कहा कि हम जश्न कैसे मना सकते हैं जब हमारे देश में महिलाएं भय मुक्त नहीं हैं।
मालीवाल ने पत्र लिखते हुए ममता सरकार पर की गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि सरकार की चुप्पी गंभीर चिंता पैदा कर रही है।
ममता सरकार को लिखा पत्र
उन्होंने ममता बनर्जी को पत्र लिखते हुए कहा, ‘दीदी, देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के रूप में, हममें से कई लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें थी। चुनावों में अधिक संख्या में महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के लिए आपकी तारीफ भी की गई है। आपकी मेहनत से कई महिलाएं अब संसद सदस्य के रूप में सीटें संभाल रही हैं। फिर भी, इस मामले में आपकी सरकार की कार्रवाइयां इस जघन्य अपराध को छिपाने की परेशान करने वाली कोशिशों से लेकर लापरवाही में शामिल लोगों को पुरस्कृत करने और आपकी पार्टी की चुप्पी ने दुष्कर्म के घृणित राजनीतिकरण को उजागर किया है।’
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत
नवभारत संपादकीय: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसदों के इस्तीफों से ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बैठने को लेकर कांग्रेस के वार पर बीजेपी का पलटवार, अब होगी जंग आर-पार
उन्होने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में पहले भी यौन हिंसा के मामलों से निपटने में इसी तरह की विफलताएं देखी गई हैं। आपकी सरकार की बार-बार की चुप्पी और विक्षेप आज भी गंभीर चिंताएं पैदा कर रहे हैं। आज हमारा महान राष्ट्र स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सभी के लिए स्वतंत्रता, न्याय और समानता का प्रतीक है। मैं खुद को निराशा की गहरी भावना से जूझता हुआ पा रही।
कैसे जश्न मना सकता है देश
उन्होंने लिखा कि जब हमारे समाज का ताना-बाना क्रूरता के ऐसे अकथनीय कृत्यों से टूट गया है तो हम वास्तव में कैसे जश्न मना सकते हैं? जब हमारे देश की महिलाएं दुष्कर्म और हत्या के भय से मुक्त नहीं हैं तो हम अपनी आजादी का जश्न कैसे मना सकते हैं? इस भयानक अपराध ने हमारे उत्सवों पर काली छाया डाल दी है।’
Swati maliwal wrote a letter to cm mamta banerjee raised many questions on the kolkata incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबईकरों को बड़ी सौगात, महालक्ष्मी में बन रहा देश का पहला ट्रैवेलेटर स्काईवॉक, 90% काम पूरा
Jul 26, 2026 | 04:37 PMवर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Jul 26, 2026 | 04:26 PM‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
Jul 26, 2026 | 04:23 PMमैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














