- Hindi News »
- West Bengal »
- Suvendu Adhikari To Become West Bengal New Chief Minister Bjp Legislature Party Meeting Approval
सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
Bengal BJP CM: सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनको गुरुवार को विधायक दल का नेता चुना गया है। बता दें कि बीजेपी ने 293 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में 207 सीटें जीतकर इतिहास रचा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सुवेंदु अधिकारी, अमित शाह (Image- Social Media)
West Bengal New Chief Minister: बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिला बंपर जीत के बाद से ही ये सवाल उठ रहा था कि आखिर बंगाल का नया सीएम कौन बनेगा। भाजपा किसे बंगाल की सत्ता सौंपेगी। लेकिन अब इस नाम पर से पर्दा उठ गया है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनको गुरुवार को विधायक दल का नेता चुना गया है। बता दें कि बीजेपी ने 293 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में 207 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। बंगाल में ममता बनर्जी के हाथों से 15 साल की सत्ता खिसक गई है और अब बंगाल को नया सीएम मिलने जा रहा है वो भी सुवेंदु अधिकारी के रूप में।
बता दें कि इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में दीदी का 15 साल का राज खत्म हो गया है और एक नया ऐतिहासिक चैप्टर शुरु हुआ। अब बंगाल में दीदी नहीं ‘दादा’ का राज शुरु होगा। शुक्रवार सुबह से ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगातार मंथन चल रहा था। गृहमंत्री अमित शाह भी आज कोलकाता में ही मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में बंगाल बीजेपी के विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। इसमें सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया।
कौन हैं सुवेंदु अधिकारी?
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पूर्वी मेदिनीपुर के राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता शिशिर अधिकारी खुद बंगाल की राजनीति में कद्दावर नाम रहे हैं। जिले के पूरे क्षेत्र पर दशकों से अधिकारी परिवार का ही प्रभाव रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
सबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
चुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
सुवेंदु अधिकारी ने राजनीति की शुरुआती बारीकियां उन्हीं से सीखीं और अपने सियासी सफर की शुरुआत 1989 में कांग्रेस की छात्र परिषद से की। 1995 में कांथी नगर पालिका में पार्षद का चुनाव लड़कर उन्होंने अपने चुनावी सफर की औपचारिक शुरुआत की।
यह भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी के पीए को मारने बिहार से आए थे शूटर्स, 40 लाख में की थी मौत की डील, खंगाले जा रहे 80 CCTV
दो बार ममता बनर्जी को दी मात
बता दें कि सुवेंदु ने ममता बनर्जी के साथ ही TMC की नींव रखी थी। हालांकि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टीएमसी से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। सुवेंदु लगातार दो चुनावों में ममता बनर्जी के सामने खड़े हुए और 2021 के विधानसभा में ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराया, वहीं इस बार फिर से वो ममता बनर्जी के सामने भवानीपुर से चुनावी मैदान में उतरे। सुवेंदु ने फिर ममता बनर्जी को चुनाव हराया।
Suvendu adhikari to become west bengal new chief minister bjp legislature party meeting approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














