-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Verdict On Child Marriage
SC का बड़ा फैसला- बाल विवाह वाले कानून पर असर नहीं डाल सकता पर्सनल लॉ, जारी की गाइडलाइन
- Written By: राहुल गोस्वामी
बाल विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम को ‘पर्सनल लॉ' प्रभावित नहीं कर सकते और बचपन में कराए गए विवाह अपनी पसंद का जीवन साथी चुनने का विकल्प छीन लेते हैं।

बाल विवाह पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नई दिल्ली : आज बाल विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। आज मामले पर CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि, बाल विवाह रोकने के लिए हमें अवेयरनेस की जरूरत है, सिर्फ सजा के प्रावधान कर देने से कुछ नहीं होगा।
आज इस मामले पर CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि, हमने बाल विवाह की रोकथाम पर बने कानून (PCMA) के उद्देश्य को देखा और इसे भली भांती समझाा। इसके अंदर बिना किसी नुकसान के सजा देने का प्रावधान है, जो अप्रभावी ही साबित हुआ है। हमें इसके लिए वृहद अवेयरनेस कैंपेनिंग की जरूरत है ।
यहां पढ़ें – सलमान खान को फिर मिली धमकी, लिखा- करेंगे बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल, मांगा 5 करोड़ का ‘हफ्ता’
सम्बंधित ख़बरें
‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार को SIT पुनर्गठन और वरिष्ठ IPS से जांच के निर्देश
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
इसके साथ ही आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम को ‘पर्सनल लॉ’ प्रभावित नहीं कर सकते और बचपन में कराए गए विवाह अपनी पसंद का जीवन साथी चुनने का विकल्प छीन लेते हैं। इस बाबात CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने देश में बाल विवाह रोकथाम कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई दिशानिर्देश भी जारी किए।
CJI चंद्रचूड़ ने आज फैसला पढ़ते हुए कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के कानून को ‘पर्सनल लॉ’ के जरिए प्रभावित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह की शादियां नाबालिगों की जीवन साथी चुनने की स्वतंत्र इच्छा का उल्लंघन हैं।
यहां पढ़ें – सत्येंद्र जैन को बेल या जेल!
बेंच ने कहा कि अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम और नाबालिगों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उल्लंघनकर्ताओं को अंतिम उपाय के रूप में दंडित करना चाहिए। बेंच ने यह भी कहा कि बाल विवाह निषेध कानून में कुछ खामियां हैं। बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 बाल विवाह को रोकने और इसका उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया था। इस अधिनियम ने 1929 के बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का स्थान लिया।
आज बेंच ने कहा, ‘‘निवारक रणनीति अलग-अलग समुदायों के हिसाब से बनाई जानी चाहिए। यह कानून तभी सफल होगा जब बहु-क्षेत्रीय समन्वय होगा। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की आवश्यकता है। हम इस बात पर जोर देते हैं कि इस मामले में समुदाय आधारित दृष्टिकोण की आवश्यकता है।”
जानकारी हो कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते 10 जुलाई को हुई सुनवाई के बाद इस बाबत अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस याचिका सोसाइटी फॉर एनलाइटनमेंट एंड वॉलेंटरी एक्शन द्वारा साल 2017 में लगाई थी। इस बाबत NGO का आरोप था कि बाल विवाह निषेध अधिनियम को इससे घटीत मामलों पर शब्दशः लागू नहीं किया जा रहा है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Supreme court verdict on child marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














