- Hindi News »
- India »
- Decision On Bail Plea Of Satyendar Jain Lodged In Tihar Jail In Money Laundering Case Today
सत्येंद्र जैन को बेल या जेल! मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत आज सुनाएगी फैसला
- Written By: राहुल गोस्वामी
आम आदमी पार्टी के कई सीनियर नेता जमानत से जेल से पहले ही बाहर आ चुके हैं। उनकी जमानत याचिका पर आज स्पेशल कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।

सत्येंद्र जैन को बेल या जेल!
नई दिल्ली : जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी के कई सीनियर नेता जमानत से जेल से पहले ही बाहर आ चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद देश की राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के एक और सीनियर सत्येंद्र जैन अभी भी जेल की सलाखों के पीछे ही हैं। हालांकि अब उनकी जमानत याचिका पर आज स्पेशल कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। वह कई महीनों से जेल में ही बंद हैं।
जानकारी हो कि बीते 1 अक्टुबर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की संलिप्तता वाले धन शोधन के एक मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिन्होंने दावा किया था कि उनके खिलाफ दाखिल आरोपपत्र ‘‘अधूरा” है।
यहां पढ़ें – सलमान खान को फिर मिली धमकी, लिखा- करेंगें बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल, मांगा 5 करोड़ का ‘हफ्ता’
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला के घर ट्विशा की डमी लेकर पहुंची CBI, किया जा रहा सीन रीक्रिएशन
Ambarnath का बिल्डर संजय पाटिल हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग, मुख्य आरोपी अभी भी हैं फरार
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी
NEET UG Paper Leak Case: शिरुरे-कुलकर्णी की मिलीभगत, डॉक्टर के फ्लैट पर चलती थीं स्पेशल क्लासेस
गौरतलब है कि , सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते 30 मई, 2022 को उनसे कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिये धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
वहीं विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने इल आरोपियों और ईडी की ओर से आवेदन पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। जैन के वकील ने अदालत से कहा था कि उन्हें आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।
यहां पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
वहीं ED ने आवेदन का विरोध करते हुए कहा था कि यदि जैन को रिहा किया गया तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। ED का मामला 2017 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जैन के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से सामने आया है।
इस बाबत अदालत को यह भी बताया गया कि जैन की नियमित जमानत याचिका निचली अदालत में लंबित है। जैन पर कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के जरिये धनशोधन का आरोप है। उन्होंने निचली अदालत के 15 मई के आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत उन्हें मामले में ‘डिफॉल्ट जमानत’ देने से इनकार कर दिया गया था। उच्च न्यायालय ने बीते 28 मई को नोटिस जारी करके याचिका पर ED से जवाब मांगा था।
इस बाबात सत्येंद्र जैन के वकिल ने दलील दी है कि ED वैधानिक अवधि के भीतर सभी मामलों में जांच पूरी करने में विफल रही और अभियोजन पक्ष की शिकायत (आरोपपत्र), जो अधूरी थी, उसे दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 167(2) के प्रावधानों के तहत ‘डिफॉल्ट जमानत’ के उनके अधिकार से वंचित करने के प्रयास में दायर किया गया था। इस मामले में ED ने सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Decision on bail plea of satyendar jain lodged in tihar jail in money laundering case today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
Jun 04, 2026 | 10:05 PMMumbai की प्यास बुझाने के लिए 3 लाख से ज्यादा पेडों की बलि ! बीएमसी के गारगाई बांध से जैव विविधता को खतरा
Jun 04, 2026 | 10:01 PM5 जून को दमन दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Jun 04, 2026 | 09:51 PMखाने में मिलावट दिखे तो सीधे यहाँ करें शिकायत; IAS तुकाराम मुंढे ने जारी किया टोल-फ्री नंबर और ईमेल
Jun 04, 2026 | 09:50 PMFood Inflation: टमाटर तो हुआ लाल, क्या अब आलू-प्याज भी रुलाएंगे? जानिए क्यों महंगी होने जा रही है आपकी थाली
Jun 04, 2026 | 09:42 PMकमलेश बिंद के एनकाउंटर से गाजीपुर में बवाल…ग्रामीणों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा मारे पत्थर! देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:25 PMMVA में दरार! जानिए क्यों कांग्रेस के इस नेता ने दी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से अलग होने की चेतावनी?
Jun 04, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली की सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM














