- Hindi News »
- Maharashtra »
- Salman Khan Received Threat Message From Close Person Of Lawrence Bishnoi Gang
सलमान खान को फिर मिली धमकी, लिखा- करेंगे बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल, मांगा 5 करोड़ का ‘हफ्ता’
- Written By: राहुल गोस्वामी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी गई है। खबर है कि मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर इस बार एक धमकी भरा मेसेज मिला है।

सलमान खान को फिर मिली धमकी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी गई है। खबर है कि मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर इस बार एक धमकी भरा मेसेज मिला है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है। इस धमकी भरे मेसेज में कहा गया है कि, इसको हल्के में ना ले वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बहुत बुरा होगा।
जानकारी दें कि बीते 17 अक्टुबर को ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया था।
A threatening message has been received on the WhatsApp number of Mumbai Traffic Police, in which Rs 5 crore has been demanded from actor Salman Khan. The sender claimed, “Don’t take it lightly, if Salman Khan wants to stay alive and wants to end the enmity with Lawrence Bishnoi,… — ANI (@ANI) October 18, 2024
इस बाबत पुलिस ने बताया कि आरोपी सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को पनवेल टाउन पुलिस (नवी मुंबई) की एक टीम ने बीते बुधवार को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा था। पुलिस ने कहा था कि सुखबीर ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को खान को कथित तौर पर मारने की सुपारी दी थी।
यहां पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
सम्बंधित ख़बरें
छोटे रोल से मिली बड़ी पहचान, Kubbra Sait ने बताया कैसे सलमान खान की वजह से मिला अभिनय करियर को नया मोड़
Salman Khan का ‘काला हिरण’ पर बड़ा एक्शन, मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस
Sonakshi Sinha Birthday: फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी
Kala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
पुलिस ने यह बी बताया कि सुखबीर पाकिस्तान में बैठे अपने कथित आका डोगर के संपर्क में था।सुक्खा उर्फ सुखबीर ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के साथ सलमान खान को मारने की कथित साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से एके-47, एम16 और एके92 जैसे हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। पुलिस उसे नवी मुंबई लाने के बाद अदालत में पेश करेगी।
जानकारी दें कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने जनवरी 2024 में नकली पहचान का उपयोग करके बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पनवेल के पास उनके फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी। इस बाबत सलमान ने पुलिस को बताया था कि 2022 में उनकी इमारत के सामने एक बेंच पर धमकी भरा एक पत्र मिला था, जबकि मार्च 2023 में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से ईमेल के जरिए भी धमकी मिली थी।
यहां पढ़ें – भारत के इन हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर अपडेट
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बीते 12 अक्टूबर की रात को निर्मल नगर इलाके में स्थित उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तीन शूटर उनकी हत्या में शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें से दो कथित शूटर हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह तथा UP निवासी धर्मराज राजेश कश्यप के अलावा हरीशकुमार बालकराम निषाद और पुणे निवासी ‘‘सह-साजिशकर्ता” प्रवीण लोनकर शामिल हैं।
Salman khan received threat message from close person of lawrence bishnoi gang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
Jun 04, 2026 | 10:05 PMMumbai की प्यास बुझाने के लिए 3 लाख से ज्यादा पेडों की बलि ! बीएमसी के गारगाई बांध से जैव विविधता को खतरा
Jun 04, 2026 | 10:01 PM5 जून को दमन दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
Jun 04, 2026 | 09:51 PMखाने में मिलावट दिखे तो सीधे यहाँ करें शिकायत; IAS तुकाराम मुंढे ने जारी किया टोल-फ्री नंबर और ईमेल
Jun 04, 2026 | 09:50 PMFood Inflation: टमाटर तो हुआ लाल, क्या अब आलू-प्याज भी रुलाएंगे? जानिए क्यों महंगी होने जा रही है आपकी थाली
Jun 04, 2026 | 09:42 PMकमलेश बिंद के एनकाउंटर से गाजीपुर में बवाल…ग्रामीणों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा मारे पत्थर! देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:25 PMMVA में दरार! जानिए क्यों कांग्रेस के इस नेता ने दी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से अलग होने की चेतावनी?
Jun 04, 2026 | 09:21 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली की सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM














