-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court On Road Accident Sudden Braking On Highway Considered Negligence
हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाना घोर लापरवाही- कोर्ट, हरकत से हादसे का जिम्मेदार चालक
- Written By: सौरभ शर्मा
Supreme Court ने सड़क दुर्घटना को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है जिसमें कहा गया कोई अचानक से चलते हाइवे पर ब्रेक लगा दे तो ये लापरवाही मानी जाएगी। यदि कोई हादसा होता तो उसका दोषी भी माना जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Supreme Court on Road Accident: सुप्रीम कोर्ट ने ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बिना किसी चेतावनी और संकेत दिए बिना हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाना लापरवाही मानी जाएगी। न्यायालय ने कहा कि अगर इस तरह के कृत्य के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो कार चालक को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने मंगलवार को यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा, ‘हाईवे पर वाहन तेज गति से चलते हैं और अगर कोई चालक अपना वाहन रोकना चाहता है, तो पीछे आ रहे वाहनों को संकेत देना जरूरी है।’
इस मामले में मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) ने एक कार चालक को बरी कर दिया था और एक अन्य व बस चालक को 20:80 के अनुपात में जिम्मेदार ठहराया था। मद्रास उच्च न्यायालय ने कार चालक को 40% और बस चालक को 30% दोषी ठहराया, जबकि अन्य को 30% जिम्मेदार ठहराया। सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले को बदलते हुए कार चालक की गलती को सबसे अहम माना।
क्या था पूरा मामला
यह मामला 7 जनवरी 2017 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई एक दुर्घटना से जुड़ा है। इंजीनियरिंग के छात्र एस. मोहम्मद हकीम अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान हकीम की बाइक एक कार से टकरा गई और वह सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान पीछे से आ रही एक बस ने उन्हें कुचल दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका बायां पैर काटना पड़ा। मामले की सुनवाई के दौरान कार चालक ने अदालत को बताया कि उसने ब्रेक इसलिए लगाए क्योंकि उसकी गर्भवती पत्नी को उल्टी जैसा महसूस हो रहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
अदालत ने दलील पर क्या कहा?
इस दौरान अदालत ने कहा, ‘कार चालक द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। अगर कोई आपात स्थिति भी थी, तो बीच हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाना खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना है।’
सुप्रीम कोर्ट ने जिम्मेदारी बांटी
सुप्रीम कोर्ट ने दुर्घटना के लिए तीनों पक्षों को जिम्मेदार माना और कहा कि कार चालक 50% और बस चालक 30% जिम्मेदार है। इसके साथ ही, एक अन्य जो बाइक पर सवार था उसकी 20% सहभागी लापरवाही है। अदालत ने माना कि बाइक सवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और उसने कार से पर्याप्त दूरी बनाए नहीं रखी, जो उसकी लापरवाही थी।
यह भी पढ़ें: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार
इस मामले में अदालत ने कितना मुआवजा तय किया
सुप्रीम कोर्ट ने कुल मुआवजा 1.14 करोड़ तय किया था। लेकिन बाइक सवार की 20% लापरवाही के कारण यह राशि घटकर 91.2 लाख रह गई। यह राशि कार और बस बीमा कंपनियों को चार हफ्तों के भीतर चुकाने का निर्देश दिया गया है।
Supreme court on road accident sudden braking on highway considered negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













