- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Collegium Recommends Transfer Of Seven Judges Of High Courts
HC Judges Transfer: उच्च न्यायलयों के 7 जजों का होगा तबादला, कॉलेजियम ने की सिफारिश, जानिए लिस्ट में कौन हैं शामिल
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कर्नाटक के चार न्यायाधीशों सहित उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने...
- Written By: अभिषेक सिंह

उच्च न्यायलयों के 7 जजों का होगा तबादला (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 7 न्यायाधीशों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। इन सात न्यायाधीशों में अकेले कर्नाटक हाई कोर्ट के 4 जज शामिल हैं। यह फैसला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को हुई बैठक में लिया गया है।
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कर्नाटक के चार न्यायाधीशों सहित उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 15 और 19 अप्रैल को हुई बैठकों में यह निर्णय लिया।
कर्नाटक HC के चार जज शामिल
कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘उच्च न्यायालयों के स्तर पर समावेशिता और विविधता लाने तथा न्याय प्रशासन की गुणवत्ता को मजबूत करने के उद्देश्य से, उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 15 अप्रैल, 2025 और 19 अप्रैल, 2025 को हुई अपनी बैठकों में उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 34 लाख लोग नहीं डाल सकेंगे वोट; अंतरिम अधिकार देने से इनकार
पवन खेड़ा को नहीं छोड़ेगी हिमंता सरकार! अग्रिम जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती; जानें पूरा मामला
‘दो संस्थाओं के बीच सैंडविच बन गया है वोटर’, बंगाल SIR मामले में SC की सख्त टिप्पणी; जानें क्या है पूरा विवाद
हाई कोर्ट में एयरपोर्ट अथॉरिटी की हार, 28 दिन की देरी माफ हुई, लेकिन ‘मेरिट’ पर याचिका हुई फेल
सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 7 न्यायाधीशों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। इन सात न्यायाधीशों में अकेले कर्नाटक हाई कोर्ट के 4 जज शामिल हैं।#Judiciary #Transfers #trending #LatestNews pic.twitter.com/17ULyj14ZR — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) April 21, 2025
इन उच्च न्यायालयों से भी होंगे तबादले
सिफारिशों में कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हेमंत चंदनगौदर को मद्रास उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति कृष्णन नटराजन को केरल, न्यायमूर्ति नेरनहल्ली श्रीनिवासन संजय गौड़ा को गुजरात और न्यायमूर्ति दीक्षित कृष्ण श्रीपद को उड़ीसा उच्च न्यायालय भेजने को कहा गया है।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा, कॉलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पेरुगु श्री सुधा को कर्नाटक और कासोजू सुरेंधर उर्फ के सुरेंदर को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति कुंभजादला मनमाधा राव को कर्नाटक स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।
जुलाई में भी हुई थी सिफारिश
इससे पहले जुलाई में भी तत्कालीन सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने 7 उच्च न्यायालयों के स्थानंतरण की सिफारिश की थी। तब दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास हाई कोर्ट के न्यायधीशों के तबादले की सिफारिश की गई थी।
Supreme court collegium recommends transfer of seven judges of high courts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sagar News: भाजपा विधायक की बेटी की दबंगई! कार में बुलाकर युवक के साथ मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 07:17 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai: दो पत्नियां, एक पति और ढेर सारी कन्फ्यूजन, क्या हिट होगी वरुण धवन की नई फिल्म
Apr 14, 2026 | 07:17 PMCSK vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, चेन्नई पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 14, 2026 | 07:15 PMमुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर से प्रभावित हुआ ऑस्ट्रिया, टनलिंग और टेक्नोलॉजी के लिए MMRDA के साथ मिलाया हाथ
Apr 14, 2026 | 07:15 PMआयुष्मान कार्ड से कहां मिलेगा मुफ्त इलाज? मिनटों में ऐसे ढूंढें अपने आसपास के पैनल अस्पताल
Apr 14, 2026 | 07:14 PMहाइवे पर गंदे टॉयलेट की फोटो भेजो, पाओ ₹1000 का इनाम! सरकार की नई योजना शुरू
Apr 14, 2026 | 07:03 PMIPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में घातक गेंदबाज की हुई एंट्री, चोट के कारण ब्रायडन कार्स हुए बाहर
Apr 14, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














