-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sukhwinder Singh Sukhu Will Be The New Cm Of Himachal Pradesh Mukesh Agnihotri Deputy Cm
हिमाचल प्रदेश के नए सीएम होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह सहित सभी नामों को दरकिनार कर आलाकमान ने लगाई मुहर
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
शिमला. हिमाचल प्रदेश में अगले सीएम को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। इसी के साथ मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। दोनों नेता रविवार को शपथ लेंगे। यह फैसला शनिवार को शिमला में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा।”
Congress leader Sukhwinder Singh Sukhu to be CM of Himachal Pradesh and Mukesh Agnihotri to be Deputy CM. Oath ceremony will take place tomorrow at 11 am: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel pic.twitter.com/k5esMKURZB — ANI (@ANI) December 10, 2022
मुख्यमंत्री पद के नाम पर मनोनीत करने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि, “मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार बदलाव लाएगी। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है।”
सुक्खू ने कहा, “डिप्टी सीएम नामित मुकेश अग्निहोत्री और मैं एक टीम के रूप में काम करेंगे। मैंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी। कांग्रेस पार्टी ने मेरे लिए जो किया है उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Himachal Budget 2026: सीएम सुक्खू ने अपनी सैलरी 50% काटी, मंत्रियों और अफसरों के वेतन में भी भारी कटौती
हिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?
स्कूल में बच्चों के सामने मिड डे मील वर्कर की खौफनाक हत्या, हिमाचल में फैली दहशत
चंबा में हुआ बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से खाई में जा गिरी गाड़ी, एक ही परिवार के 6 लोगों की एकसाथ मौत
I am thankful to Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi and the people of the state. Our govt will bring change. It is my responsibility to fulfil the promises we made to the people of Himachal Pradesh. We have to work for the development of the state: CM designate SS Sukhu pic.twitter.com/7yKZPOf13i — ANI (@ANI) December 10, 2022
कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वह आलाकमान के फैसले से खुश है। उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिए गए निर्णय को स्वीकार करते हैं।”
शिमला में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीट में से 40 सीट पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता हासिल की। हिमाचल में मतदान 12 नवंबर को हुआ था और नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए।
Sukhwinder singh sukhu will be the new cm of himachal pradesh mukesh agnihotri deputy cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














