- Hindi News »
- India »
- Stalin Called Dharmendra Pradhan Arrogant Amidst Language Controversy
‘अहंकारी हैं प्रधान, संभालें अपनी जुबान’, ‘पीएम श्री’ पर स्टालिन और धर्मेंद्र प्रधान में जुबानी जंग
देश में नई शिक्षा नीति की 3 लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर खड़ा हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दल खास कर नॉन हिंदी स्टेट इसे तूल देने में जुटे हुए हैं। वहीं सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है।
- Written By: Saurabh Pal

धर्मेंद्र प्रधान, एमके स्टालिन (फोटो- सोशल मीडिया)
चेन्नईः देश में नई शिक्षा नीति 3 लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर खड़ा हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दल खास कर नॉन हिंदी स्टेट इसे तूल देने में जुटे हुए हैं। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इस मामले को दबाने के लिए असफल प्रयास किए जा रहे हैं। अब एक बार तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर को निशाने पर लिया है।
स्टालिन ने धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप लगाया कि वह खुद को राजा समझकर ‘अहंकार’ में बात करते हैं। उन्होंने प्रधान से अपनी जुबान पर नियंत्रण रखने को भी कहा। स्टालिन ने स्पष्ट रूप से कहा कि तमिलनाडु सरकार केंद्र की ‘पीएम श्री’ योजना को लागू करने के लिए आगे नहीं आई है और जब ऐसा है तो कोई भी उन्हें इसके लिए राजी नहीं कर सकता।
स्टालिन कहा बस इतना बताइए की फंड जारी करेंगे या नहीं
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान से कहा कि “‘‘बस यह बताइए कि क्या आप वह कोष जारी कर सकते हैं या नहीं, जो हमसे एकत्र किया गया था और जो तमिलनाडु के विद्यार्थियों के लिए है।’’
नागपुर से आ रहे आदेश
प्रधान ने स्टालिन को पत्र लिखकर तमिलनाडु द्वारा नई शिक्षा नीति, तीन भाषा नीति और प्रधानमंत्री श्री को लेकर हुए समझौता ज्ञापन को अस्वीकार करने की बात रेखांकित की थी। इसके संदर्भ स्टालिन ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार लोगों के विचारों का सम्मान करते हुए काम करती है, जबकि भाजपा नेता ‘‘नागपुर से आए आदेश’’ से बंधे रहते हैं।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पीएम को लेकर क्या बोले स्टालिन?
तमिल भाषा में किए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने द्रमुक सांसदों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा कि शिक्षामंत्री ने धनराशि जारी न करके तमिलनाडु को धोखा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों का आप जो अपमान कर रहे हैं। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
इससे पहले डीएके सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी का विरोध जताया था, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने तमिलनाडु की सरकार पर पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के मुद्दे पर बेईमानी का आरोप लगाया था।
Stalin called dharmendra pradhan arrogant amidst language controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














