- Hindi News »
- India »
- Sri Lankan Police Informs Indian Terror Suspect Searched In Flight From Chennai
क्या पहलगाम हमले में शामिल आतंकी पहुंच गए श्रीलंका? चेन्नई से भेजा गया कोलंबो अलर्ट…फ्लाइट में चला सर्च ऑपरेशन
श्रीलंका के कोलंबो एयरपोर्ट पर श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट उतरी तो पुलिस ने उसे घेर लिया। इसके बाद यात्रियों में हड़कप मच गया। दरअसल चेन्नई से भेजे गए अलर्ट में कहा गया था कि 6 आतंकियों ने कोलंबो के लिए फ्लाइट ली है।
- Written By: Saurabh Pal

फाइल फोटो- श्रीलंकन एयरलाइंस
कोलंबोः श्रीलंका की पुलिस ने कोलंबों एयरपोर्ट पर श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट के लैंड करते ही उसको घेर लिया। पुलिस ने फ्लाइट के अंदर घुसकर तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा सभी यात्रियों पर बरीकी से नजर रखी गई। ये एक्शन भारतीय एजेंसियों के इनपुट के बाद लिया गया। बताया गया कि पहलगाम हमले से जुड़े 6 आतंकवादी चेन्नई से श्रीलंकन एयरलाइंस की उड़ान से कोलबों पहुंचे हैं। खूफिया एजेंसियों को इनके श्रीलंका जाने की सूचना मिली थी।
दोपहर 12 बजे श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट बंडारनायके इंटरनेशन एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस दौरान संदिग्धों के फ्लाइट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। हालांकि यात्रियों ने भी पुलिस के तलाशी अभियान में सहयोग किया।
चेन्नई से कोलंबो भेजा गया था अलर्ट
सम्बंधित ख़बरें
CAPF के 450 चयनित अफसरों की चिंता बढ़ी, 8 महीने बाद भी नहीं मिली वर्दी, गृह मंत्रालय के आदेश का इंतजार
भारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा
सूखने लगा पाकिस्तान का गला, भारत के ‘रावी’ अटैक से मचा हड़कंप, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा आतंकिस्तान
7 दिन में वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया का बंध गया बोरिया-बिस्तर? ग्रुप स्टेज से बाहर होना तय! देखें प्वाइंट्स टेबल
श्रीलंका की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि चेन्नई एरिया कंट्रोल सेंटर से अलर्ट मिला। इसके तुरंत बाद लोकल अथॉरिटी के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अलर्ट में कहा गया कि 6 संदिग्ध जो भारत में वान्डेट हैं, शायद कोलबों जाने वाली फ्लाइट में सवार हैं। विमान की अच्छे से जांच हुई और उसके बाद आगे के ऑपरेशंस के लिए फ्लाट को फ्लाइट को क्लियरेंस दिया गया। इसमें कहा गया कि श्रीलंकाई एयरलाइंस सभी यात्रियों और क्रू मेंबर की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है। साथ ही, उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां टैप करें
पहलगाम हमले को अंजाम देने वालों की भारत कर चुका है पहचान
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पहचान कर ली है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। पीड़ितों और जांच एजेंसियों के मुताबिक इस हमले में 4 से 6 आतंकी शामिल थे। हमले शामिल लगभग सभी की पहचान हो चुकी है। वहीं तीन आतंकवादियों के स्केच भी जारी किए गए हैं। जिनका नाम आसिफ, फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा है। वहीं दो स्थानीय आतंकियों की पहचान आदिल हुसैन ठोकर और आसिफ शेख के रूप में हुई है।
पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना का पूर्व कमांडर भी शामिल
पहलगाम हमले के 2 अन्य आतंकियों की पहचान हाशिम मूसा (पाकिस्तान सेना का पूर्व कमांडो) और अली भाई (पाकिस्तानी नागरिक) के तौर पर हुई। इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद माना जा रहा है, जो पाकिस्तान में सक्रिय है।
Sri lankan police informs indian terror suspect searched in flight from chennai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांसदों ने त्यागा VIP कल्चर, बांग्लादेश में बीएनपी का बड़ा फैसला; नहीं लेंगे फ्री गाड़ियां और सरकारी प्लॉट
Feb 17, 2026 | 09:56 PMक्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PMNashik News: एक हजार ग्राम पंचायतों में होगा ‘प्रशासक राज’; सरपंच परिषद ने जताई आपत्ति
Feb 17, 2026 | 09:50 PM2026 में किस दिन है फुलेरा दूज? जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े इस विशेष त्यौहार का महत्व
Feb 17, 2026 | 09:45 PMमेट्रो-9 के ‘बॉटल नेक’ फ्लाईओवर का डिवाइडर हटाया जा रहा, फिलहाल केवल दो लेन से शुरू होगा यातायात
Feb 17, 2026 | 09:38 PMपुणे: 40 साल बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; टाकली हाजी में ग्राम पंचायत की जमीन भू-माफियाओं से मुक्त
Feb 17, 2026 | 09:29 PMमंत्रालय रिश्वत कांड: मंत्री झिरवल को किसी पर शक नहीं, तटकरे बोले-गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे
Feb 17, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM
धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM














