- Hindi News »
- India »
- Speculation Ends Bjp To Announce Vice President Candidate Soon
अटकलों पर लगा विराम…जल्द सामने आएगा नाम! जानिए किसे उपराष्ट्रपति बनाएगी BJP?
New Vice President: BJP के नेतृत्व वाले NDA के पास लोकसभा और राज्यसभा में पर्याप्त संख्याबल है, इसलिए मोदी सरकार को अपना उपराष्ट्रपति चुनने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
New Vice President: उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद सियासी हल्कों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि उनकी जगह पर देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इसके लिए कयासों और अटकल बाजियों का दौर चल रहा है। लेकिन उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें नीतीश या रामनाथ ठाकुर को यह जिम्मेदारी देने की बात कही जा रही थी।
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास लोकसभा और राज्यसभा में पर्याप्त संख्याबल है, इसलिए मोदी सरकार को अपना उपराष्ट्रपति चुनने में कोई दिक्कत नहीं होगी। खबरों की मानें तो भाजपा किसी भी सहयोगी दल के नेता को नए उपराष्ट्रपति की कुर्सी सौंपने के बजाय पार्टी की विचारधारा से जुड़े किसी मज़बूत व्यक्ति को नियुक्त करना चाहती है। यानी देश का अगला उपराष्ट्रपति भाजपा से होगा।
रामनाथ ठाकुर के नाम पर चर्चा क्यों?
देश के नए उपराष्ट्रपति के लिए कई बड़े नामों पर चर्चा हो रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री और जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के नाम पर भी अटकलें लगाई जा रही थीं। इसकी वजह यह थी कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को रामनाथ ठाकुर से मुलाकात की थी।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
रामनाथ ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। उनके नाम पर चर्चा की यह वजह यह भी है कि वह अति पिछड़ी जाति से आते हैं। बीजेपी को विधानसभा चुनाव इसका फायदा भी मिल सकता है। लेकिन ये अटकलें निराधार हैं लेकिन अब कहा जा रहा है कि। भाजपा ने इस मुद्दे पर जदयू से कोई बातचीत नहीं की है।
सूत्रों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुधवार को रामनाथ ठाकुर से हुई मुलाकात महज औपचारिक थी। यह मुलाकात बिहार एसआईआर के मुद्दे पर हुई। इतना ही नहीं, जदयू नेतृत्व से रामनाथ ठाकुर या भावी उपराष्ट्रपति को लेकर भी कोई बात नहीं हुई है। रामनाथ ठाकुर के अलावा भाजपा अध्यक्ष ने अन्य सांसदों से भी मुलाकात की है।
किसे यह जिम्मेदारी सौंपेगी BJP?
धनखड़ के इस्तीफे के बाद भाजपा ने उनके उत्तराधिकारी को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह जिम्मेदारी धनखड़ जैसे राज्यपाल या संगठन के किसी अनुभवी नेता या किसी केंद्रीय मंत्री को दी जा सकती है। भाजपा के पास ऐसे नेताओं की एक पूरी फ़ौज है, जो पार्टी कैडर से उभरे हैं।
एक भाजपा नेता ने कहा कि हम अभी इस कवायद में लगे हुए हैं। मेरा मानना है कि पार्टी एक ऐसे व्यक्ति को चुनेगी जिसका व्यक्तित्व मज़बूत हो और जिसकी छवि निर्विवाद हो। उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा पूरी तरह से मन बना चुकी है कि इस बार उपराष्ट्रपति पद की कुर्सी किसी पार्टी पृष्ठभूमि वाले नेता को सौंपी जाए।
नीतीश के नाम पर चर्चा निराधार!
उपराष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार के नाम की भी जोरदार चर्चा हुई। कहा गया कि बीजेपी उन्हें उपराष्ट्रपति बनाकर बिहार में अपने किसी नेता को सीएम बना सकती है। लेकिन नीतीश कुमार का सियासी इतिहास इस बात का गवाह है कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पद को हमेंशा से अधिक तरजीह दी है।
यह भी पढ़ें: …तो ये है जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह? जानिए इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी
आपको बता दें कि जगदीश धनखड़ ने 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी और उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान धनखड़ की राज्यसभा में विपक्षी दलों के साथ अक्सर तीखी बहस होती रही, लेकिन विवादास्पद मुद्दों पर उनकी तीखी टिप्पणियों ने सरकार को अक्सर असहज कर दिया। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति के रूप में भी कार्य करता है।
Speculation ends bjp to announce vice president candidate soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













