-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mallikarjun Kharge Said Jp Nadda And Kiren Rijiju Lied In Parliament
‘जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू ने संसद में बोला झूठ’, खड़गे बोले- कांग्रेस कर रही दोनों नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी
- Written By: Saurabh Pal
मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक कथित बयान को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा किरेन रीजीजू ने इस मामले पर संसद में झूठा बोला है।

किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक कथित बयान को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा किरेन रीजीजू ने इस मामले पर संसद में झूठा बोला है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ये सब सिर्फ भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। खड़गे ने दावा भी किया कि भाजपा कानून बनाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है, जबकि कांग्रेस की सरकारों में कभी भी धर्म के आधार पर किसी को आरक्षण नहीं दिया गया।
सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कर्नाटक विधानसभा में मुसलमानों को सरकारी ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान वाला एक विधेयक पारित होने पर कड़ा विरोध जताया तथा कांग्रेस पर संविधान बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। राज्यसभा में सदन के नेता और स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू ने कहा कि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने बयान दिया है कि अगर जरूरत पड़ी, तो संविधान में बदलाव किया जाएगा।
‘कांग्रेस की तैयारी कार्रवाई की तैयारी में’
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में पहुंचे मोहन भागवत और खड़गे, VIP गेस्ट लिस्ट में शामिल रहे ये रईस लोग
PHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
खरगे ने संवाददाताओं से कहा कि जेपी नड्डा और किरेन रिजीजू ने सदन में झूठ बोला, इसलिए हमारी पार्टी उनके ऊपर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण दे रही है, जो कि सरासर झूठ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे मुद्दे उठाकर अपनी सरकार में जारी भ्रष्टाचार को छिपाना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से कथित तौर पर नकदी मिलने का हवाला देते हुए कहा कि हाल ही में न्यायपालिका से जुड़ा एक मामला सामने आया है और भाजपा नहीं चाहती कि विपक्ष इन मुद्दों पर बात करे।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
‘भाजपा ने मुस्लिमों को ओबीसी कैटेगरी में डाला’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में 1994 में जो आरक्षण शुरू हुआ, उसे कांग्रेस, भाजपा, जनता दल (एस) और उस वक़्त की सभी पार्टियों ने स्वीकार किया। ये सभी की सरकारों में रहा है और आज भी है। खरगे ने कहा कि भाजपा को दर्द हो रहा है, क्योंकि कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी जनता के बीच जा रही है तथा कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को कभी अलग से आरक्षण नहीं दिया गया। खरगे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते अपने राज्य में मुस्लिमों को ओबीसी की सूची में डाला था और अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार से निवेदन किया था कि राज्य की सूची को केंद्र की सूची में डालकर लागू किया जाए।
Mallikarjun kharge said jp nadda and kiren rijiju lied in parliament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














