-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Vice President Race Heats Up Nitish Kumar Nitin Gadkari And Shashi Tharoor
नीतीश-नितिन और…रोचक हुई उपराष्ट्रपति की रेस, कांग्रेस नेता के नाम ने चौंकाया
- Written By: अभिषेक सिंह
Jagdeep Dhankhar Resign: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस दौड़ में कौन से बड़े नेता शामिल हैं? तो आइए कुछ बड़े चेहरों पर चर्चा करते हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ ने भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। राजनीतिक गलियारों में हर कोई उनके इस कदम से हैरान है। धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। लेकिन इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस दौड़ में कौन से बड़े नेता शामिल हैं? तो आइए कुछ बड़े चेहरों पर चर्चा करते हैं।
इस दौड़ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर के नाम पर भी खूब चर्चा हो रही है। जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह भी इस दौड़ में पहली पसंद बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई नाम चल रहे हैं।
नीतीश कुमार का नाम अव्वल
सोशल मीडिया या इंटरनेट पर इस बात की चर्चा ज़ोरों पर है कि नीतीश कुमार अगले उपराष्ट्रपति हो सकते हैं। नीतीश कुमार का नाम तय लग रहा है। इस साल बिहार विधानसभा चुनाव है। नीतीश कुमार अभी तक चुनावों में पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी बिहार में मुख्यमंत्री के तौर पर अपना चेहरा ही रखना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नागपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए AID के प्रयास सराहनीय; आभार समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
9 साल बाद गडकरी वाड़ा में लगा जनता दरबार! केंद्रीय मंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब, महल के बाहर लगी लंबी कतारें
नागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
राजनीतिक पत्रकार समीर चौगांवकर ने X पर लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के अगले उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। बिहार में भाजपा चुनावों के लिए अपना मुख्यमंत्री नियुक्त करेगी। जदयू का एक उप-मुख्यमंत्री होगा। जो नीतीश के बेटे निशांत हो सकते हैं।’ कुछ अन्य यूज़र्स यह भी कह रहे हैं कि नीतीश को उपराष्ट्रपति और धनखड़ को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का देश का अगला उपराष्ट्रपति बनना तय.बिहार में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाकर चुनाव में जाएगी. जेडीयू का उपमुख्यमंत्री होगा.नीतीश के बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. — sameer chougaonkar (@semeerc) July 21, 2025
ऐसे में चर्चा है कि राज्य में चुनाव से पहले मौजूदा मुख्यमंत्री को उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है। राज्य की राजनीति में नीतीश के रहते भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा मिलना मुश्किल है, यही वजह है कि उपराष्ट्रपति बनने के लिए नीतीश की दावेदारी मज़बूत हो रही है।
गडकरी-राजनाथ भी रेस में
इसके अलावा सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि महाराष्ट्र से दिग्गज नेता और केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी को भी उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है। वहीं राजनाथ सिंह का नाम भी रेस में आगे बताया जा रहा है।
हरिवंश नारायण सिंह की भी चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स में, जदयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह को उपराष्ट्रपति पद के लिए “अगली स्पष्ट पसंद” बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सिंह का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है। क्योंकि वे वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति हैं।
संविधान के नियमों के अनुसार, धनखड़ की अनुपस्थिति में, सिंह आज से नए उपराष्ट्रपति के चुने जाने तक राज्यसभा के सभापति का पदभार संभालेंगे। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि एनडीए उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकता है।
कांग्रेस नेता के नाम ने चौंकाया
हाल के घटनाक्रमों पर गौर करें तो शशि थरूर के एक्स पर दिए गए बयान और पोस्ट या 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शशि थरूर ने कहा था कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे पहले, मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका यात्रा के लिए उन्हें चुना था।
यह भी पढ़ें: …तो ये है जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह? जानिए इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी
कांग्रेस के साथ थरूर के मतभेद और मोदी सरकार के साथ उनकी नज़दीकियाँ, खासकर ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा बनने के बाद, पिछले कुछ दिनों से सुर्खियाँ बटोर रही हैं। एक वरिष्ठ पत्रकार ने एक्स पर लिखा, “एनडीए के दो प्रमुख केंद्रीय मंत्री और शशि थरूर उपराष्ट्रपति पद के संभावित दावेदार हैं।”
Vice president race heats up nitish kumar nitin gadkari and shashi tharoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














