BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने उतरीं सोनिया गांधी, चारों तरफ मची सियासी हलचल, हैरान कर देगी पूरी कहानी

Sonia Gandhi BJP: अगर हम आपसे यह कहें कि सोनिया गांधी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, तो आप यकीन करने की जगह डंडा लेकर हमको खोजने निकल पड़ेंगे। लेकिन यह सच है।
Sonia Gandhi BJP
बीजेपी नेता सोनिया गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sonia Gandhi: अगर हम आपसे यह कहें कि सोनिया गांधी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, तो आप यकीन करने की जगह डंडा लेकर हमको खोजने निकल पड़ेंगे। लेकिन यह सच और सोनिया गांधी केरल के मुन्नार से बीजेपी के टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ रही हैं।

बीजेपी ने सोनिया गांधी को स्थानीय पंचायत के चुनाव में नल्लथन्नी कल्लार (वार्ड 16) से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि ये सोनिया गांधी कांग्रेस की राज्यसभा सांसद नहीं बल्कि कोई और हैं। जिनकी उम्र महज 34 साल है। चलिए आपको यह भी बता देते हैं कि उनका नाम सोनिया गांधी कैसे पड़ा?

आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सोनिया गांधी का जन्म स्थानीय श्रमिक और कांग्रेस के नेता दुरे राज के घर हुआ था। तब उन्होंने अपनी बेटी का नाम सोनिया गांधी के नाम पर रख दिया। उस वक्त सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हुआ करती थीं। तब इस नाम को लेकर इलाके में काफी चर्चा भी हुई थी।

बीजेपी में शामिल हुईं सोनिया गांधी

शादी के बाद सोनिया गांधी के लिए चीजें बदल गईं। मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया के पति सुभाष भाजपा के पंचायत जनरल सेक्रेटरी हैं और उन्होंने ओल्ड मुन्नार मुलक्कड़ से उपचुनाव लड़ा था। इसके कुछ समय बाद ही सोनिया भी बीजेपी में शामिल हो गईं। सोनिया गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की मंजुला रमेश और सीपीएम की वलरमाथी से है। केरल में पंचायत और लोकल बॉडी के चुनाव दो फेज में 9 और 11 दिसंबर को होंगे। पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती 13 दिसंबर को होगी।

वायनाड से सांसद हैं प्रियंका गांधी

दिलचस्प बात यह है कि सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा करीब 200 किलोमीटर दूर वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी ने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट जीती थी। हालांकि, 2024 में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और प्रियंका गांधी ने उसके बाद हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।

फिलहाल यह देखना होगा कि सोनिया गांधी का नाम पंचायत चुनावों में बीजेपी की मदद करेगा या नहीं। क्या इससे वोटर भाजपा उम्मीदवार को वोट देंगे? हालांकि, बीजेपी द्वारा सोनिया गांधी नाम की महिला को नॉमिनेट करने से यह मुद्दा लोकल पॉलिटिक्स और मीडिया दोनों में सुर्खियों में आ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com