- Hindi News »
- India »
- Solar Panel Topic Proxy Teacher Matter Raised In Rajya Sabha
पुराने सौर पैनलों में लगी अपशिष्ट धातुएं पर्यावरण के लिए नुकसानदायक, भाजपा नेता ने राज्य सभा में उठाई ये मांग
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। इस दौरान सौर पैनलों के खराब होने पर उसके निस्तारण और विद्यालयों में प्रॉक्सी टीचरो का मामला उठाया गया।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

राज्य सभा में खराब सोलर पैनल के निस्तारण का मुद्दा उठाया गया
नई दिल्ली : राज्यसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को सौर पैनलों के खराब होने के बाद उसमें पाई जाने वाली धातुओं के निस्तारण की मांग सरकार के सामने उठाई। पंजाब के सीमाई गांवों का समुचित विकास न होने, मादक द्रव्यों के बढ़ते जाल से लेकर स्कूलों में प्रॉक्सी शिक्षक जैसे मुद्दे उठाए तथा सरकार से इनके समाधान की मांग की।
उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर भारत की स्थिति ऐसी है जहां सौर ऊर्जा की कमी नहीं बल्कि बहुतायत है। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2030 तक 225 गीगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करना है तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को देखते हुए यह जरूरी भी है। ढोलकिया ने कहा कि सौर पैनलों की औसत आयु 20 से 30 साल होती है जिसके बाद उनका निस्तारण करना होता है।
पर्यावरण के लिए नुकसानदायक खराब सौर पैनल
ढोलकिया ने कहा इन पैनलों में तांबा, सीसा, एल्युमिनियम और कैडमिनियम सहित अन्य आदि धातुएं होती हैं जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सौर ऊर्जा और सौर पैनलों की बढ़ती जरूरत तथा पैनलों के निस्तारण को ध्यान में रखते हुए सरकार को राष्ट्रीय सौर अपशिष्ट प्रबंधन निकाय बनाने पर विचार करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘तुम डर गए हो राघव, मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो…’, राघव चड्ढा पर AAP में घमासान, पार्टी ने क्या कहा?
Raghav Chadha छोड़ेंगे AAP? बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं…अपनी ही पार्टी पर बोला बड़ा हमला
राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से क्यों हटे राघव चड्ढा, AAP ने साफ कर दी तस्वीर; क्या पार्टी में सबकुछ ठीक?
अमरावती को मिली वैधानिक राजधानी की मान्यता, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन बिल लोकसभा में पास
आईयूएमएल नेता ने खड़े किए सवाल
आईयूएमएल के अब्दुल वहाब ने मादक पदार्थ के बढ़ते जाल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दस दस साल के बच्चे भी अब इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। यह समस्या तेजी से ग्रामीण इलाकों में भी फैल रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ हर जगह उपलब्ध हो जाते हैं और महानगरों में तो यह आम है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही भारतीय नौसेना के एक प्रमुख युद्धपोत ने पश्चिमी हिंद महासागर में 2,500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
स्कूलों में प्रॉक्सी टीचर का मुद्दा उठाया गया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की डॉ फौजिया खान ने स्कूलों में प्रॉक्सी टीचर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कभी शिक्षा विद्या दान थी लेकिन आज यह कारोबार बन गई है और इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। कई स्कूलों में शिक्षक विभिन्न कारणों का हवाला देकर लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं और वेतन लेते रहते हैं। प्रॉक्सी टीचर की मदद से काम चलता रहता है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
Solar panel topic proxy teacher matter raised in rajya sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














