आतंकियों के नेटवर्क पर जबरदस्त प्रहार, अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 21 आतंकी ढेर
21 terrorists have been killed so far : भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अब तक अलग-अलग कार्रवाई में 21 आतंकवादी मारे गए हैं।
- Written By: पूजा सिंह
भारतीय सेना (सौजन्य सोशल मीडिया)
Terrorists have been killed in Different Encounters: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंकती हमले में 26 पर्यटकों की हत्या हुई थी। इसके बाद से भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग ऑपरेशनों में आतंवादियों को ढूंढ-ढूंढकर मार गिराया है। भारतीय सुरक्षा बलों ने अब तक कि 6 अलग- अलग मुठभेड़ों में 21 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 12 पाकिस्तानी और 9 स्थानीय आतंकी शामिल हैं।
इन ऑपरेशनों के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकिवादियों पर जबरदस्त प्रहार किया है। जिससे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नेटवर्क कमजोर हुआ है।
ऑपरेशन अखल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ शामिल रही। जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
असम में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने 2 एक्टिव सदस्यों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
बर्बादी की कगार पर पाकिस्तान! खुद का देश हिंसा की आग में झुलस रहा, दुनिया में शांतिदूत बन रहे आसिम मुनीर
उरी में LOC के पास बड़ा धमाका, महाराष्ट्र के दो लाल शहीद; सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सांभा सेक्टर में 7 आतंकी ढेर
बीएसएफ ने सांभा सेक्टर में जैश-ए-मोहम्मद के 7 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया। ये आतंकी सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसे नाकाम सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।
शोपियां लश्कर के 3 आतंकी मारे गए
शोपियां के केल्लर जंगल में लश्कर के तीन बड़े आतंकी मारे गए। इनमें A कैटेगरी का आतंकी शाहिद कुट्टे शामिल था, जो कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था। उसके साथ अदनान शफी डार और आमिर बशीर भी मारे गए, जो TRF से जुड़ा था। इसी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी।
यह भी पढ़ें : ऑपरेशन महादेव में जिस आतंकी को सेना ने मारा, PoK में निकला उसका जनाजा
त्राल के जंगल में जैश के 3 आतंकी ढेर
त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के तीन लोकल आतंकी मारे गए. इनमें आसिफ अहमद शेख (डिस्ट्रिक्ट कमांडर), आमिर नज़ीर वानी और यावर अहमद भट्ट शामिल थे. तीनों C कैटेगरी के आतंकी थे।
ऑपरेशन महादेव
ऑपरेशन महादेव में सुरक्षा बलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर किया था। मुलनार गांव में ऑपरेशन महादेव के तहत लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकी सुलेमान, अफगान और जिब्रान को मार गिराया गया।
ऑपरेशन शिव शक्ति
ऑपरेशन शिवशक्ति के दौरानभारतीय सुरक्षा बलों ने पूंछ में लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर किए थे।
