(डिजाइन फोटो)
PM Narendra Modi In Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान मलेशिया में द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा, व्यापार और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों पर गहन चर्चा हुई।प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया को भारत का एक विशेष ‘मैरिटाइम नेबर’ बताया और दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक व लोकतांत्रिक संबंधों पर जोर दिया। इस यात्रा के दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में काउंटर-टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और समुद्री सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी। पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि इसमें “कोई दोहरा मापदंड और कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, दोनों देशों ने एआई, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और फूड सिक्योरिटी में साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने मलेशिया के साथ ‘स्ट्रेटेजिक ट्रस्ट’ से ‘इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन’ की राह बनाने की बात कही और आसियान क्षेत्र में शांति व स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।