-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Shivraj Singh Said Amendment In Constitution Is Necessary For One Nation One Election
संविधान पर फिर होगा घमासान! शिवराज चौहान बोले- ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के लिए संशोधन जरूरी
- Written By: Saurabh Pal
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संविधान में वन नेशन वन इलेक्शन के लिए संसोधन को आवश्यक बताया है। उनके इस बयान से सियासत एक बार फिर गर्म होने वाली है। क्योंकि कई क्षेत्रीय दल पहले वन नेशन वन इलेक्शन के खिलाफ हैं।

शिवराज सिंह चौहान (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि देश भर में एक साथ चुनाव कराने के लिए संविधान में एक बार संशोधन जरूरी है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से शासन में बाधा आ रही है और सार्वजनिक व्यय बढ़ रहा है। चौहान ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में विद्यार्थियों और बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कर रहे थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए और हमें संवैधानिक संशोधन लाकर इसे अंजाम देना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि बार-बार चुनाव होने से राजनीतिक नेतृत्व और प्रशासनिक मशीनरी दोनों का कामकाज बाधित होता है, जिससे दीर्घकालिक नीतिगत निर्णय लेने के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है।
हर कोई चुनावी मोड में रहता हैः कृषि मंत्री
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
चौहान ने कहा कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को किसी भी राज्य में पर्यवेक्षक के रूप में भेज दिया जाता है, जहां चुनाव होते हैं। मंत्रियों से लेकर प्रधानमंत्री तक, हर कोई लगातार चुनावी मोड में रहता है। मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए चौहान ने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव और फिर संसदीय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण सितंबर 2023 तथा जून 2024 के बीच कोई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, कोई भी नयी योजना शुरू नहीं हो पाती और सरकारी अधिकारी भी चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का हवाला देकर काम धीमा कर देते हैं।
पहले पूरे देश में एक साथ होता था चुनावः शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गणतंत्र के प्रारंभिक वर्षों (1952, 1957, 1962 और 1967) में एक साथ चुनाव कराना एक आदर्श व्यवस्था थी, लेकिन राज्य सरकारों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह व्यवस्था बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि यदि कुछ राज्यों में चुनाव पहले या विलंबित करके एक बार चुनाव कराए जाएं तो हम उस प्रणाली पर वापस लौट सकते हैं। इसके आगे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी पूरे साल चुनाव लड़ने में सक्षम है, लेकिन राष्ट्रीय हित पहले आता है। यह किसी एक पार्टी को लाभ पहुंचाने के बारे में नहीं है। यह बेहतर शासन सुनिश्चित करने और प्रणाली पर बोझ कम करने के बारे में है।
सशस्त्र बलों को कृषि मंत्री ने सराहा
चौहान ने भारत के सभ्यतागत लोकाचार की सराहना करते हुए कहा कि केवल सीमित ज्ञान वाले लोग ही कहते हैं कि ‘यह मेरा है, वह तुम्हारा है’। हमारी सभ्यता सिखाती है कि विश्व एक परिवार है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सशस्त्र बलों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम संघर्ष की शुरुआत नहीं करते, लेकिन उकसावे पर हम दृढ़ता से जवाब देते हैं।
Shivraj singh said amendment in constitution is necessary for one nation one election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













