- Hindi News »
- India »
- Shivraj Singh Chouhan Demands Removal Of Socialist And Secular Words From The Constitution
धर्मनिरपेक्ष हमारी संस्कृति का मूल नहीं, इसे हटाया जाए, शिवराज सिंह का बड़ा बयान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्दों को हटाने का सुझाव दिया। शिवराज का कहना है कि ये भावनाएं भारतीय संस्कृति में पहले से ही मौजूद हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आपातकाल में जिस धर्मनिरपेक्ष शब्द को जोड़ा गया उसको हटाया जाए। उनका यह बयान आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को लेकर दिए गए बयान के बाद आया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “सर्वधर्म समभाव ये भारतीय संस्कृति का मूल है और धर्मनिरपेक्ष हमारी संस्कृति का मूल नहीं है।”
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि “इसलिए इस पर जरूर विचार होना चाहिए कि इमरजेंसी में जिस धर्मनिरपेक्ष शब्द को जोड़ा गया उसको हटाया जाए।” बीजेपी नेता ने आगे कहा कि “अपने जैसा सबको मानो यह भारत का मूल विचार है, इसलिए समाजवाद की कोई जरूरत नहीं है।”
राहुल ने बोला हमला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना में ‘‘समाजवादी” और ‘‘धर्मनिरपेक्ष” शब्दों की समीक्षा करने संबंधी आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि संघ का नकाब फिर से उतर गया है और उसे संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बंगाल में राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है? इसका वोटिंग पैटर्न पर क्या असर पड़ेगा? समझिए पूरा समीकरण
ईरान युद्ध की आग के बीच किम जोंग का ‘महा-विनाशक’ दांव, लगातार दूसरे दिन दागी क्लस्टर मिसाइल, US की नींद हराम
शांति वार्ता के लिए तैयार हुआ ईरान! US मीडिया का दावा जल्द होगी इस्लामाबाद में मीटिंग, तेहरान ने किया इनकार
शाही जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर? संभल विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने दायर की है याचिका
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि RSS का नक़ाब फिर से उतर गया। संविधान इन्हें चुभता है क्योंकि वो समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय की बात करता है। RSS-BJP को संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए। ये बहुजनों और ग़रीबों से उनके अधिकार छीनकर उन्हें दोबारा ग़ुलाम बनाना चाहते हैं। संविधान जैसा ताक़तवर हथियार उनसे छीनना इनका असली एजेंडा है। RSS ये सपना देखना बंद करे – हम उन्हें कभी सफल नहीं होने देंगे।
BJP अध्यक्ष के चुनाव से पहले हलचल तेज, इन 3 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
क्या कहा था RSS सरकार्यवाहक ने?
आपातकाल पर आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने कहा था कि बाबासाहेब आंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसकी प्रस्तावना में यह शब्द कभी नहीं थे। इमरजेंसी के दौरान जब मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, संसद काम नहीं कर रही थी, न्यायपालिका पंगु हो गई थी, तब यह शब्द जोड़े गए।
RSS सरकार्यवाहक ने कहा था कि इस मुद्दे पर बाद में चर्चा हुई लेकिन प्रस्तावना से उनको हटाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। होसबोले ने कहा कि इसलिए इस पर विचार किया जाना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shivraj singh chouhan demands removal of socialist and secular words from the constitution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा सफल, गहने और मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार; RPF की बड़ी कार्रवाई
Apr 20, 2026 | 10:29 AMMumbai BMC AI Desilting: बाढ़ से निपटने के लिए BMC का AI दांव, डी-सिल्टिंग में फर्जीवाड़ा पकड़ने की नई तकनीक
Apr 20, 2026 | 10:22 AMचंद्रपुर बीजेपी में महाभारत: मुनगंटीवार-जोरगेवार जंग के आगे प्रदेशाध्यक्ष फेल, अब दिल्ली करेगा फैसला
Apr 20, 2026 | 10:22 AMमनपा बजट में बड़ा फेरबदल: नागपुर मनपा परिवहन विभाग का बजट 524 से बढ़कर 640 करोड़ तक पहुंचने की तैयारी
Apr 20, 2026 | 10:21 AMरामनगर-उधमपुर हाइवे पर पहाड़ी से गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
Apr 20, 2026 | 10:20 AMWATCH: फरियादी सुना रहे थे दुखड़ा और साहब देख रहे थे IPL! शाहजहांपुर पुलिस का शर्मनाक VIDEO वायरल
Apr 20, 2026 | 10:14 AMMumbai LTT Station पर यात्रियों का सैलाब: गर्मी की छुट्टियों में भारी भीड़, RPF ने संभाली कमान
Apr 20, 2026 | 10:11 AMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














