-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bharatiya Janata Party New National President Election Process Organisational Elections In States
BJP अध्यक्ष के चुनाव से पहले हलचल तेज, इन 3 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: अर्पित शुक्ला
जेपी नड्डा के मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने के बाद से ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए तमाम नेताओं के नाम पर विचार कर रही है। अब 3 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह (File Photo)
नई दिल्ली: देश भर के राजनीतिक गलियारे में इस बात कि चर्चा है कि बीजेपी को उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष कब मिलेगा? भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल काफी पहले ही पूरा हो चुका था और तब से वो एक्सटेंशन पर हैं। नड्डा मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पद भी संभाल रहे हैं।
अब ऐसा लग रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा तेजी से आगे बढ़ रही है क्योंकि पार्टी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक चुनावों की देखरेख के लिए तीन वरिष्ठ सदस्यों को नियुक्ति किया है।
इन 3 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में अपने संगठनात्मक चुनावों की देखरेख के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारियों’ की नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और हर्ष मल्होत्रा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को क्रमश: महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन चुनावों के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में कहा कि तीनों सांसद इन राज्यों के अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारी होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
In continuation of the previous appointments for the election of State Presidents and National Council members, State Election Officers have now been appointed for Maharashtra, Uttarakhand, and West Bengal, effective immediately. pic.twitter.com/prDCsKUDPq — BJP (@BJP4India) June 27, 2025
बीजेपी में संगठन चुनाव
इस नियुक्ति से पार्टी में संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नई गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जे पी नड्डा की जगह एक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी। सत्तारूढ़ भाजपा के पास कुल 37 संगठनात्मक राज्य हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले कम से कम 19 में संगठन की चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। अब तक, उनमें से 14 में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
भारत ने छोड़ा मछुआरों का अधिकार, इसलिए श्रीलंका करता है परेशानः जयशंकर
हालांकि, भाजपा को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात सहित कई प्रमुख राज्यों में अपने अध्यक्षों का चुनाव करना बाकी है। इसने जनवरी में इन राज्यों के लिए ‘राज्य चुनाव अधिकारी’ नियुक्त किए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bharatiya janata party new national president election process organisational elections in states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMNavbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
Jul 03, 2026 | 10:43 AMपुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
Jul 03, 2026 | 10:43 AMIran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
Jul 03, 2026 | 10:40 AMKSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Jul 03, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













