-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sansad News Today Fierce Debate In Lok Sabha Speaker Birla Gave Warning Said Not Question The Freedom Of Speech
लोकसभा में तीखी बहस, अध्यक्ष बिरला ने दे डाली चेतावनी, कहा- अभिव्यक्ति पर सवाल मत उठाइए
- Written By: सौरभ शर्मा
भाकपा (एम-एल) बोले सरकार सार्वजनिक संसाधनों को निजी कंपनियों के हाथों में सौंप रही है, सदन में निजीकरण, विमानन उद्योग की चुनौतियां और यात्रियों से वसूले जाने वाले विभिन्न शुल्कों पर भी तीखी बहस हो गई।

स्पीकर ओम बिरला, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी व भाकपा (एम-एल) लिबरेशन सांसद राजाराम सिंह (सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा में शुक्रवार को विमान किराये के विनियमन से जुड़े एक निजी संकल्प पर चर्चा के दौरान माहौल गर्मा गया। भाकपा (एम-एल) लिबरेशन सांसद राजाराम सिंह ने भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि किसी की अभिव्यक्ति पर सवाल उठाना ठीक नहीं। इस दौरान निजीकरण, विमानन उद्योग की चुनौतियां और यात्रियों से वसूले जाने वाले विभिन्न शुल्कों पर भी तीखी बहस हुई। विपक्ष ने सरकार पर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा सदस्यों ने इसे जनहितैषी नीतियों का हिस्सा बताया।
चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि रूडी ने किसी का बचाव नहीं किया, बल्कि सरकार को विमान किराये में पारदर्शिता लाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा शुल्क, उपयोगकर्ता शुल्क और ईंधन कर जैसे कारक किराये को प्रभावित करते हैं। वहीं, विपक्ष ने तर्क दिया कि किसानों की जमीन पर बनी सड़कों और रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह बहस इस बात को लेकर भी थी कि सरकारी संसाधनों का लाभ निजी कंपनियों को देने की नीति कितनी उचित है।
अभिव्यक्ति पर टकराव को लेकर तीखी नोंक-झोंक
भाकपा (एम-एल) लिबरेशन सांसद राजाराम सिंह ने रूडी की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हर सदस्य को अपनी बात रखने का अधिकार है और दूसरों की अभिव्यक्ति पर सवाल उठाना ठीक नहीं। वहीं विपक्ष ने कहा कि रेलवे और सड़कों की तरह विमानन उद्योग भी निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है। सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों और किसानों की अनदेखी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
जेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 6 महीने में 73 हजार शिकायतों का समाधान, MoCA की नई व्यवस्था हुई कारगर
पक्ष-विपक्ष के तर्क व उद्योग और किराये का मुद्दा
सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि सरकार सार्वजनिक संसाधनों को निजी कंपनियों के हाथों में सौंप रही है। उन्होंने विमानन क्षेत्र में मांग-आधारित किराये (फ्लेक्सी फेयर) को यात्रियों का शोषण करार दिया। वहीं विमानन उद्योग और किराये का मुद्दे पर पूर्व नागर विमानन मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने विमान किरायों में वृद्धि के कारणों को गिनाया, उन्होंने बताया कि विभिन्न कर और शुल्क किराये में शामिल होते हैं, जो आमतौर पर यात्रियों को दिखाई नहीं देते।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस चर्चा से यह स्पष्ट हुआ कि विमान किराये के बढ़ते बोझ को कम करने की आवश्यकता है। सरकार और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी स्थिति पर अडिग रहे, लेकिन इस बहस ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया कि क्या आम आदमी को किफायती हवाई यात्रा की सुविधा मिल पाएगी या नहीं।
Sansad news today fierce debate in lok sabha speaker birla gave warning said not question the freedom of speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














