- Hindi News »
- India »
- Salman Khan House Firing Mcoca Court Remands Three Accused To Police Custody Till May 8
सलमान के घर पर गोलीबारी मामले में मकोका कोर्ट का सख्त रुख, आरोपियों को 8 मई तक हिरासत में भेजा
- Written By: मनोज पांडे

अनमोल बिश्नोई और सलमान खान
मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश ए एम पाटिल ने आरोपी विक्की गुप्ता (24), सागर पाल (21) और अनुज थापन (32) को पुलिस हिरासत में और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) को चिकित्सा आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने कथित शूटर गुप्ता और पाल के साथ ही बिश्नोई और थापन के खिलाफ सख्त मकोका कानून के प्रावधानों के तहत शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। बिश्नोई और थापन पर दो आग्नेयास्त्र और कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तथा उसके भाई अनमोल को वांछित आरोपी बताया है। आरोपियों पर पहले ही भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अदालत ने गुप्ता, पाल और थापन को आठ मई तक पुलिस हिरासत में भेजा और बिश्नोई को न्यायिक हिरासत में भेजा। मुकदमे की सुनवाई रिकॉर्ड की गयी। पुलिस अभियोजक जयसिंह देसाई ने आरोपियों की रिमांड मांगते हुए कहा कि पुलिस को साजिश का पर्दाफाश करने के लिए विस्तार से पूछताछ करने की आवश्यकता है। पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर मोटरसाइकिल से आए व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 307 हत्या का प्रयास के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Salim Khan Discharge: एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी, सलीम खान की घर वापसी से फैंस हुए खुश
सलमान खान की फिल्म का बदला नाम, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब ‘मातृभूमि’
सलमान खान का बड़ा कदम, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम; जो देता है खास मैसेज
क्या राजनीति के अखाड़े में उतरेंगे सलमान खान, अखिलेश यादव संग मुलाकात के क्या मायने?
बिहार निवासी गुप्ता और पाल दोनों को 16 अप्रैल को पड़ोसी गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया था जबकि सोनू बिश्नोई और थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से पकड़ा गया। कनाडा में रहने वाले अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार उसका आईपी एड्रेस पुर्तगाल का मिला है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। (एजेंसी)
Salman khan house firing mcoca court remands three accused to police custody till may 8
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हर साल 1.2% सस्ती होगी बिजली! विधानसभा में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा वादा, बोले-2029 तक आएगी दरों में स्थिरता
Mar 17, 2026 | 10:09 PMचैत्र नवरात्रि में माता की चौकी लगाने के क्या हैं नियम? नोट कर लीजिए कहीं बड़ी लगती न हो जाए!
Mar 17, 2026 | 10:04 PM‘शिंदे सेना के साथ जाने में क्या हर्ज!’दानवे के बयान से यूबीटी में हलचल के संकेत
Mar 17, 2026 | 10:02 PMअमरावती: हनुमानगढ़ी विकास के 121 करोड़ पर सियासत तेज, यशोमति ठाकुर के तीखे सवाल
Mar 17, 2026 | 10:01 PMपाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को मिली कप्तानी, सिर्फ 1 मैच के अनुभव के साथ संभालेंगे टीम
Mar 17, 2026 | 09:56 PM‘अकेला ही काफी है अमेरिका’, नाटो की ‘बेवफाई’ पर भड़के ट्रंप, बोले- हमने अकेले ही ईरान को घुटनों पर ला दिया
Mar 17, 2026 | 09:55 PMदिवंगत रेलकर्मी को 1 करोड़ रुपये बीमा का भुगतान, पश्चिम रेलवे और एसबीआई की पहल
Mar 17, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM
स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM














