- Hindi News »
- India »
- S Jaishankar Said In Rajya Sabha This Is Not A New Process Such Deportation Has Happened Before
राज्यसभा में बोले- विदेश मंत्री, यह कोई नई प्रक्रिया नहीं, पहले भी हो चुका है ऐसे डिपोर्टेशन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में जानकारी दी कि अमेरिका से 104 भारतीयों को निर्वासित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि पहले से चली आ रही है। ये भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में..
- Written By: अमन उपाध्याय

राज्यसभा में बोलते विदेश मंत्री, एस. जयशंकर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज राज्यसभा में डिपोर्टेशन के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया है, और यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से ही डिपोर्टेशन के तहत लोगों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा जाता रहा है। विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इन नागरिकों के साथ कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया गया और यात्रा के दौरान उन्हें टॉयलेट ब्रेक जैसी आवश्यक सुविधाएँ दी गईं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार अमेरिका से बातचीत कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्वासित भारतीय नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक देश की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने उन नागरिकों को वापस ले, जो किसी अन्य देश में अवैध रूप से रह रहे हैं।
विमान में होतें हैं कुछ प्रतिबंध
जयशंकर ने कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया वहां के आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) द्वारा संचालित की जाती है, जो 2012 से प्रभावी है। निर्वासन के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले विमानों में मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत कुछ प्रतिबंध लगाए जाते हैं, हालांकि महिलाओं और बच्चों पर ये लागू नहीं होते।
सम्बंधित ख़बरें
ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन; होर्मुज संकट और सीजफायर पर हुई गहन चर्चा
AAP के बागी राघव चड्ढा समेत 7 सांसद अब तक BJP में क्यों नहीं हुए शामिल? इस तकनीकी पेंच ने फंसाया मामला
चौथा इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट: एस. जयशंकर ने लॉन्च किया लोगो, जानें क्यों खास है ‘IA Spirit’ थीम
एस. जयशंकर ने किया राष्ट्रपति ली का भव्य स्वागत, कहा- द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का संकल्प सराहनीय
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने बताया कि कुछ भारतीय प्रवासी अमानवीय परिस्थितियों में फंसे हुए थे और अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे थे, जिनकी स्वदेश वापसी अनिवार्य थी। यह पहली बार नहीं है जब अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।
आइए जानते हैं कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, कब- कब भारतीय डिपोर्ट किए गए-
| वर्ष | डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या |
|---|---|
| 2009 | 734 |
| 2010 | 799 |
| 2011 | 597 |
| 2012 | 530 |
| 2013 | 550 |
| 2014 | 591 |
| 2015 | 708 |
| 2016 | 1,303 |
| 2017 | 1,024 |
| 2018 | 1,180 |
| 2019 | 2,042 |
| 2020 | 1,889 |
| 2021 | 805 |
| 2022 | 862 |
| 2023 | 670 |
| 2024 | 1,368 |
| 2025 | 104 |
विपक्ष ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने बृहस्पतिवार को सरकार की आलोचना की। विपक्षी नेताओं ने प्रवासियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर सवाल उठाए और इसे अमानवीय करार दिया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कुछ नेताओं ने अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीय प्रवासियों के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध के रूप में हथकड़ी पहनकर प्रदर्शन किया।
104 भारतीय पहुंचे देश
बुधवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा। यह पहली बार है जब डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीयों को निर्वासित किया है। निर्वासित लोगों का कहना है कि पूरे सफर के दौरान उनके हाथ-पैरों में हथकड़ियां लगी रहीं, जिन्हें केवल अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद हटाया गया।
S jaishankar said in rajya sabha this is not a new process such deportation has happened before
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur Cruise Accident: ‘यह अत्यंत पीड़ादायक है’, बरगी डैम हादसे पर PM Modi का भावुक संदेश; मुआवजे का ऐलान
May 01, 2026 | 03:01 PMकूनो से निकले चीते की राजगढ़ में एंट्री, रहवासियों में दहशत, जारी किया गया अलर्ट
May 01, 2026 | 03:00 PMNEET UG 2026 पर सख्ती: NMC का बड़ा फैसला 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, नकल रोकने के निर्देश
May 01, 2026 | 02:52 PMलंबी दूरी की परेशानी खत्म? नागपुर-वाराणसी ट्रेन की मांग फिर तेज, कर्मचारियों की रेल मंत्री से अपील
May 01, 2026 | 02:41 PMसांप का डर और मौत की धमकी; अशोक खरात ने कैसे जाल में फंसाया कारोबारी को? कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
May 01, 2026 | 02:40 PMघर बैठे कमाई के चक्कर में बड़ा खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
May 01, 2026 | 02:38 PMThane Mulund New Railway Station: ठाणे में नए रेलवे स्टेशन के लिए 149 घरों पर खतरा, पुनर्वसन की मांग तेज
May 01, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














