-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rss Vijayadashami 2025 Mohan Bhagwat On Pahalgam Attack Ramnath Kovind Social Harmony
पहलगाम से दोस्तों और दुश्मनों की सच्चाई का पता लग गई, RSS के शताब्दी उत्सव में बोले मोहन भागवत
- Written By: सौरभ शर्मा
RSS के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यालय पर भव्य उत्सव मनाया जा रहा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति कोविंद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल है। इस अवसर पर भागवत ने देश की फॉरेन पॉलिसी पर विचार प्रगट किए।

सरसंघचालक मोहन भागवत (फोटो- सोशल मीडिया)
RSS Cheaf Mohan Bhagwat on Centenary Celebration: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर नागपुर में विजयादशमी का भव्य उत्सव मनाया गया। सरसंघचालक मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा के बाद देश को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले का जिक्र कर दोस्तों और दुश्मनों को पहचानने की नसीहत दी। वहीं, मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संघ को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए बाबा साहब अंबेडकर के साथ समानताएं गिनाईं। इस मौके पर 21 हजार स्वयंसेवक मौजूद रहे और संघ के शताब्दी वर्ष समारोहों की शुरुआत हुई। शताब्दी उत्सव में संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि हिंसक मार्गों से बदलाव नहीं होता है।
नागपुर के रेशमबाग मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा शस्त्र पूजा से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। भागवत और कोविंद ने संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भव्य आयोजन के साथ ही संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के तहत साल भर चलने वाले कार्यक्रमों का भी शुभारंभ हो गया है।
पहलगाम ने दोस्त-दुश्मन का फर्क बताया
अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या की, जिसका हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा, “इस घटना से हमें दोस्त और दुश्मन का पता चला।” भागवत ने संदेश दिया कि भारत को अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सचेत रहते हुए अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क और समर्थ रहना होगा। उन्होंने नक्सलियों पर हो रही कठोर कार्रवाई का भी उल्लेख किया। वैश्विक उथल-पुथल और अमेरिका के टैरिफ का जिक्र कर उन्होंने देश को स्वदेशी से मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि हमारी निर्भरता कभी मजबूरी में नहीं बदलनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा… नागपुर CP का पदभार संभालते ही RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल?
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंक की जड़ों पर बड़ा हमला, अलगाववादी संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत का मुख्यालय सील
कोविंद बोले- संघ में जाति के लिए जगह नहीं
मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संघ को सामाजिक एकता का पक्षधर बताया। उन्होंने नागपुर के दो महापुरुषों, डॉक्टर हेडगेवार और बाबा साहब अंबेडकर को अपने जीवन का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका संघ से परिचय तब हुआ जब वे कानपुर से चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने पाया कि संघ में जातिगत कोई भेदभाव नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटलजी ने कहा था कि हमारी सरकार मनुस्मृति से नहीं, अंबेडकर स्मृति से चलती है। कोविंद ने बताया कि बाबा साहब ने भी कहा था कि वे संघ को अपनेपन की दृष्टि से देखते हैं।
Rss vijayadashami 2025 mohan bhagwat on pahalgam attack ramnath kovind social harmony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














