नागपुर: RSS मुख्यालय पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, संघ संस्थापक हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि

RSS Headquarters: नागपुर में विजयादशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आरएसएस मुख्यालय पहुंचे।
RSS Headquarters: नागपुर में विजयादशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आरएसएस मुख्यालय पहुंचे।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ ने कोविंद, के.बी. हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि (सौजन्य-RSS)
Updated on

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने संगठन के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में शस्त्रों की पूजा की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक के. बी. हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी उपस्थित रहे।

सीएम फडणवीस और नितिन गडकरी रहे मौजूद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य नागपुर में विजयादशमी मनाने के लिए एकत्रित हुए और संघ प्रार्थना का पाठ किया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संघ प्रार्थना का पाठ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संघ को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "आज से 100 साल पहले विजयादशमी के दिन ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। लंबे कालखंड के दौरान असंख्य स्वयंसेवकों ने इस संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसे लेकर मैंने अपने विचारों को शब्दों में ढालने का प्रयास किया है।"

महल में मनाया गया था पहला विजयादशमी समारोह

संघ के प्रारंभिक काल में विजयादशमी उत्सव का आयोजन महल स्थित मोहिते वाड़ा में किया जाता था। इसके बाद जैसे-जैसे संघ का विस्तार हुआ और शाखाओं की संख्या बढ़ने लगी, यह उत्सव यशवंत स्टेडियम में आयोजित होने लगा। फिर विजयादशमी उत्सव का आयोजन कस्तूरचंद पार्क में होने लगा। अब 1995 से विजयादशमी उत्सव का आयोजन रेशिमबाग में किया जाता रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com