Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए

RSS on Pakistan: RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहिए। सुरक्षा और स्वाभिमान सर्वोपरि हैं, लेकिन संवाद बंद नहीं होना चाहिए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 12, 2026 | 09:58 PM

दत्तात्रेय होसबले (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dattatreya Hosabale on India-Pakistan Relations: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। होसबले ने कहा कि हमें पाकिस्तान के साथ बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला रखना चाहिए। RSS महासचिव ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा जरूरी है लेकिन साथ ही हमें बातचीत के दरवाजे बंद नहीं रखने चाहिए।

दत्तात्रेय होसबले ने PTI को दिए इंटरव्यू में कहा कि अटलजी और मौजूदा सरकार ने बातचीत की थी. फिर भी पाकिस्तान द्वारा पुलवामा जैसा हमला किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और आत्मसम्मान की सुरक्षा जरूरी है लेकिन बातचीत के लिए हमेशा एक रास्ता खुला रहना चाहिए।

पाकिस्तान के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए?

एजेंसी के इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि भारत को पाकिस्तान के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए? इस सवाल पर जवाब देते हुए दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि भारत ने हमेशा बातचीत का रास्ता ही अपनाने की कोशिश की। होसबले ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि अटल जी बस से लाहौर गए थे और उन्होंने शांति की पहल की थी। होसबले ने साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को न्योता दिया था और बाद में एक एक शादी में भी शामिल हुए थे।

सम्बंधित ख़बरें

प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा

देशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

भारत को सख्त जवाब देना पड़ेगा

आरएसएस नेता होसबले ने कहा कि इन सब कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान अगर सुई चुभाने जैसी हिमाकत करता है और पुलवामा जैसे हमलों को बढ़ावा देता है, तो भारत को हालात के हिसाब से सख्त जवाब देना पड़ेगा। होसबले ने कहा कि किसी भी देश की सुरक्षा और स्वाभिमान सबसे ऊपर होता है और सरकार को उसी हिसाब से इस पर कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- भारत में लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने याद दिलाया कोरोनाकाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल! हरदीप पुरी ने बताया प्लान

होसबाले ने आगे यह भी कहा कि बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं होने चाहिए। होसबले के मुताबिक दोनों देशों के बीच संवाद का रास्ता हमेशा खुला रहना चाहिए। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इसी वजह से राजनयिक संबंध बनाए जाते हैं, व्यापार चलता रहता है और वीजा भी दिए जाते हैं। RSS महासचिव ने कहा कि अगर बातचीत की खिड़की बंद कर दी जाए तो रिश्तों को सुधारने का मौका खत्म हो जाएगा।

Rss general secretary dattatreya hosabale on india pakistan relations talks door should remain open

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 09:58 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Pakistan
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.