तारातला हादसे में मृतकों की संख्या हुई 14, मलबे से निकलीं कई और लाशें! 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Taratala Accident: कोलकाता के तारातला हादसे में लगातार 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अब तक 19 लोगों को बचाया गया है। सरकार ने पीड़ितों की सूची जारी है।
- Written By: प्रिया जैस
तारातला गोदाम हादसा (सौजन्य-IANS)
Kolkata Taratala Warehouse Accident Toll 14: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को तारातला हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। दुर्घटना के करीब 24 घंटे से अधिक समय के बाद बाद भी बचाव कार्य जारी है। मलबे में अभी भी मजदूर दबे होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भी मलबे से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिसके बाद मलबे से बाहर निकाले गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों और घायलों की सूची जारी कर दी गई है।
जान गंवाने वालों की पहचान कृष्णा चौधरी (30), रोहित चौधरी (40), राहुल चौधरी (17), चंद्रमा चौधरी (60), पप्पू रजक (40), असगर हुसैन (55), साहिल सरदार (17), घी कुमार (17), असगर हुसैन (54), साहिल सरदार (17), हसन इमाम (44), गणेश कलंदी (45), नवीन सिंह (44), स्वपन मंडल (56) के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
IPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए चीफ, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद संभाली थी सुरक्षा
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
चुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
SSKM अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
वहीं, घायलों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ितों का विवरण जुटाने और उनकी आधिकारिक पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही सभी के बारे में जानकारी जुटा ली जाएगी।
Taratala, West Bengal: A primary medical camp has been set up by the Indian Army in front of the Taratala incident site. The camp is established for immediately treatment up to 40 people at a time pic.twitter.com/OKU5uM2S63 — IANS (@ians_india) June 26, 2026
बता दें कि ताराजतला इलाके में बुधवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया था। यहां एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक ढह गया था, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे।
इलाके में मची चीख-पुकार
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, तारातला क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा था। भारी मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।
यह भी पढ़ें – मलबे से आ रही मजूदरों की चीख… कोलकाता तारातला हादसे की वो भयावह तस्वीरें, जिसे देख पसीज जाएगा आपका दिल
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय कई मजदूर निर्माण स्थल पर मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी काफी लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इसी वजह से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचावकर्मी मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
