भारत में लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने याद दिलाया कोरोनाकाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल! हरदीप पुरी ने बताया प्लान

Hardeep Puri on Fuel Crisis in India: सरकार ने युद्ध के हालातों को देखते हुए कई सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं और रसोई गैस (LPG) का उत्पादन 35,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन हो गया है।
Hardeep Singh Puri on Lockdown Rumors
हरदीप पुरी (Image- Social Media)
Updated on

Hardeep Puri on PM Modi's Fuel Conservation Appeal: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और दुनिया भर में आर्थिक संकट के बीच भारत में ईंधन संकट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने और कोविड काल की तरह उपाय अपनाने की अपील की। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘लॉकडाउन’ को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

सोशल मीडिया पर उड़ रहीं इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को स्थिति साफ की है। आइए बताते हैं क्या बताया हरदीप पुरी ने....

लॉकडाउन की खबरों पर क्या बोले मंत्री?

CII वार्षिक बिजनेस समिट 2026 में पहुंचे केंद्रीय मंत्री पुरी ने अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों से बचाने के लिए जागरूक करना है।

हरदीप पुरी ने बताया कि सरकार ने युद्ध के हालातों को देखते हुए कई सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं और रसोई गैस (LPG) का उत्पादन 35,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन हो गया है, जिससे किसी भी तरह की किल्लत न हो।

PM मोदी की अपील के मायने

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से 'स्वदेशी' अपनाने और विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) बचाने की अपील की है। पीएम मोदी के सुझावों में ईंधन की बचत करना भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, कारपूलिंग और अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

वर्क फ्रॉम होम और सोना न लेने की अपील

सरकार द्वारा कंपनियों और कर्मचारियों को सलाह दी गई कि जहां संभव हो, घर से काम करें, जिससे सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और तेल की खपत कम हो। PM मोदी ने लोगों से अपील की है कि वो कम से कम एक साल तक सोना खरीदने और विदेशी यात्रा से परहेज करें।

बता दें कि भारत भारी मात्रा में सोना और तेल आयात करता है, जिसे कम करने से देश की आर्थिक सेहत सुधर सकती है। आत्मनिर्भर भारत की तरफ कदम सरकार केवल तेल ही नहीं, बल्कि खाने के तेल और रसायनिक उर्वरकों के उपयोग को भी कम करने को कह रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com