-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rjd Leader Tejashwi Yadav Asked 10 Questions To The Election Commission
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर हंगामा, तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से पूछे 10 सवाल
- Written By: पूजा सिंह
RJD leader Tejashwi Yadav : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मतदाता सूची से 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने को लेकर लगातार चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव ने इसको लेकर कई सवाल भी पूछे हैं।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (सौजन्य IANS)
RJD leader Tejashwi Yadav asked questions: बिहार में चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) जारी होने के बाद से लगातार बवाल जारी है। नई लिस्ट के मुताबिक, वोटर लिस्ट से 65 लाख से ज्यादा नामों को हटा दिया गया है। इसको लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के कार्य प्रणाली पर सावल उठाए हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो सूची सामने आई है उसमें कुछ भी नहीं बताया गया। इसे लेकर कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है।
तेजस्वी यादव का कहना है कि, चुनाव आयोग ने जिन 𝟔𝟓 लाख मतदाताओं के नाम हटाया है उससे संबंधित हमारे कुछ वाजिब एवं तार्किक सवाल है। क्या 𝐄𝐂𝐈𝐒𝐕𝐄𝐄𝐏 इसका बिंदुवार जवाब देगा?
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
भरत तिवारी एनकाउंटर विवाद: अनिरुद्धाचार्य ने उठाए सवाल, कहा- शरण में आए व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ
वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष
यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट से नहीं कटा नाम, चुनाव आयोग ने बताई सच्चाई
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल
𝟏. इन 𝟔𝟓 लाख मतदाताओं को मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थित घोषित करने का आधार क्या है? मृतक मतदाताओं के परिजनों से कौन सा दस्तावेज लिया जिसके आधार पर उनकी मौत की पुष्टि हुई?
𝟐. जिन 𝟑𝟔 लाख मतदाताओं को चुनाव आयोग स्थानांतरित बता रहे है, अस्थायी रूप से पलायित बता रहे है उसका क्या आधार क्या है? 𝐄𝐂 स्पष्ट करें। अगर अस्थायी पलायन से 𝟑𝟔 लाख गरीब मतदाताओं का नाम कटेगा तो फिर यह आंकड़ा भारत सरकार के अपने आंकड़ों के अनुसार बिहार से प्रति वर्ष बाहर जाने वाले 𝟑 करोड़ पंजीकृत श्रमिकों से भी अधिक होना चाहिए।
𝟑. क्या इनकी फिजिकल वेरिफिकेशन हुई थी?
𝟒. क्या नियम के तहत 𝐁𝐋𝐎 भौतिक सत्यापन के लिए तीन बार मतदाताओं के घर गए थे?
𝟓. क्या 𝐁𝐋𝐎 ने भौतिक सत्यापन के बाद मतदाताओं को 𝐀𝐜𝐤𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐒𝐥𝐢𝐩 या कोई रसीद प्राप्ति अथवा पावती दी थी?
𝟔. सम्पूर्ण बिहार में कितने प्रतिशत मतदाताओं को 𝐀𝐜𝐤𝐧𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝𝐠𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐒𝐥𝐢𝐩 दी गई? क्या इसकी दर 𝟏 प्रतिशत से भी कम नहीं है?
𝟕. क्या मतदाताओं को उनका नाम काटने से पहले कोई नोटिस या सूचना दी गई थी?
𝟖. क्या सूची से हटाए गए इन 𝟔𝟓 लाख मतदाताओं को अपील का मौका मिला?
𝟗. जब आप इतने लोगों के घर गए नहीं, पावती आपने दी नहीं, नाम काटने से पहले नोटिस आपने दिया नहीं तो इसका स्पष्ट मतलब है आप 𝐭𝐚𝐫𝐠𝐞𝐭𝐞𝐝 काम कर रहे है और लोकतंत्र को खत्म कर रहे है।
𝟏𝟎. ऐसे गणना प्रपत्रों की संख्या कितनी है जिनके साथ कोई दस्तावेज संलग्न नहीं था एवं ऐसे कितने प्रपत्र है जिनके साथ फोटो संलग्न नहीं था? यह आंकड़ा भी चुनाव आयोग सार्वजनिक करें।
Rjd leader tejashwi yadav asked 10 questions to the election commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













