-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Retired Air Force Personnel Victim Of Digital Arrest In Faridabad Cheated Of Rs 5 Lakh
फरीदाबाद में रिटायर्ड एअरफोर्स ऑफिसर से 5 लाख की ठगी, जालसाजों ने 55 घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट
- Written By: रीना पंवार
रिटायर्ड एअरफोर्स ऑफिसर को जालसाजों ने ट्राई और सीबीआई का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल किया था और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच के नाम पर उनसे 5 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा।

प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
फरीदाबाद : देशभर में साइबर अपराधियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट करके पैसों की ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा बार-बार इस बारे में अलर्ट किए जाने के बावजूद आए दिन साइबर क्राइम की ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला फरीदाबाद का है जहां एक सेवानिवृत्त एअरफोर्स अधिकारी से साइबर अपराधियों ने ट्राई और CBI का अधिकारी बनकर कई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 5 लाख रुपये की ठगी की।
ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि पीड़ित सेवानिवृत्त एअरफोर्स अधिकारी बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव के मूल निवासी हैं। 55 वर्षीय पीड़ित आदित्य कुमार झा वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। वे वर्तमान में डिस्कवरी पार्क सेक्टर-80, ग्रेटर फरीदाबाद में रहते हैं।
जालसाजों ने अधिकारी बनकर किया था कॉल
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हरियाणा चुनाव ड्यूटी से लौटने के एक दिन बाद उन्हें 6 अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से सुबह लगभग 9:50 बजे वीडियो कॉल आया था। इस दौरान वे घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी और बेटा दिल्ली गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि झा को फोन करने वालों में से एक ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया और कहा कि उनका मोबाइल नंबर दो घंटे में डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा, क्योंकि दिल्ली में किसी ने आधार कार्ड से सिम खरीदा है जिससे अब जुए के मैसेज भेजे जा रहे हैं। वीडियो कॉल पर एक अन्य जालसाज ने खुद को CBI का डीसीपी विजय कुमार बताते हुए झा से कहा कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दोनों फर्जी अधिकारियों ने झा को दो घंटे के अंदर CBI के दिल्ली ऑफिस पहुंचने को भी कहा। इस घटनाक्रम से झा बहुत ज्यादा परेशान हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूलों को ‘बम से उड़ाने’ की देता था धमकी, गुरुग्राम पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी को धर दबोचा; सामने आया बड़ा सच
हरियाणा के सूरजकुंड में झूला टूटा…इंस्पेक्टर की मौत, कई पर्यटक घायल, Video देखें
शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला से रेप, सहेली पर साजिश में शामिल होने का आरोप
फरीदाबाद में फायरिंग! बात करना बंद की तो मार दी गोली; CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात
जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा
अपनी शिकायत में झा ने आगे बताया कि उन्होंने CBI के दिल्ली ऑफिस आने से मना कर दिया जिस पर फर्जी अधिकारियों ने उनसे कहा कि उनके खिलाफ 6.68 करोड़ रुपये से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। झा ने कहा, ”मुझ पर किसी नवाब मलिक के साथ मामले में शामिल होने का आरोप भी लगाया गया।” इसके बाद जालसाजों ने झा से उनके बैंक खातों की डिटेल मांगी और इस दौरान उन्हें डिजिटल अरेस्ट करके रखा। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर उन्होंने वीडियो कॉल काटी तो उनके परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को जांच के नाम पर एक बैंक खाते में एक बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए भी कहा। जब रकम उनके खाते में नहीं पहुंची तो उन्होंने झा को कहा कि वे बिहार मधुबनी जाकर अपने बैंक की होम ब्रांच से पैसा ट्रांसफर करें। इसपर झा बिना फोन कट किए ट्रेन से बिहार चले गए और कहे अनुसार खाते में 5.03 लाख रुपये ट्रांसफर किए|
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
55 घंटे तक पीड़ित को रखा डिजिटल अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि इस दौरान पीड़ित को लगभग 55 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया। बता दें कि डिजिटल अरेस्ट’ एक प्रकार की साइबर धोखाधड़ी है, जिसमें धोखाधड़ी करने वाले ईडी अधिकारी या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर ऑडियो या वीडियो कॉल के जरिए पीड़ितों को धमकाते हैं और उन्हें पैसे देने के लिए मजबूर करते हैं। घटना को लेकर झा के एक रिश्तेदार विनोदानंद झा को शक पैदा तब हुआ जब उसने उस नंबर पर कॉल की जिससे सबसे पहले पीड़ित को कॉल आई थी। इस नंबर पर कॉल नहीं लगी जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में झा के बेटे को इस बारे में बताया। इसके बाद पीड़ित और उनके बेटे ने फरीदाबाद में साइबर अपराध सेंट्रल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि पैसे कई अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
Retired air force personnel victim of digital arrest in faridabad cheated of rs 5 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














