-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Request To Ngt To Impose Heavy Fine On Bhu In Case Of Illegal Felling And Theft Of Sandalwood Trees
चंदन की पेड़ों की अवैध कटाई और चोरी के मामले में BHU पर भारी जुर्माना लगाने का NGT से अनुरोध
- Written By: रीना पंवार
एक समिति की रिपोर्ट के अनुसार BHU परिसर में चंदन के 7 और कई अन्य प्रजातियों के 26 पेड़ों समेत कुल 33 पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया और उनकी चोरी भी हो गई।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली/वाराणसी : बीएचयू परिसर में चंदन के पेड़ों की अवैध कटाई और उनके चोरी होने के संबंध में याचिका दाखिल करके NGT से विश्वविद्यालय और उसके कुलपति पर भारी जुर्माना लगाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में एक समिति की रिपोर्ट पर याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी ने 9 नवंबर को अपना जवाब दाखिल किया था। समिति की रिपोर्ट में कहा गया था कि 1,300 एकड़ में फैले BHU परिसर में चंदन के 7 और कई अन्य प्रजातियों के 26 पेड़ों समेत कुल 33 पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया है।
समिति ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए बीएचयू पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है, साथ ही कुलपति पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए सुधारात्मक और पुनरुद्धार के उपाय किये जा सकते हैं।”
यह भी पढ़ें-बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम फैसले के बाद बैकफुट पर यूपी सरकार, रिएक्शन जानकर समझ आ जाएगी पूरी कहानी!
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
पुलिस और BHU प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप
इस संबंध में याचिकाकर्ता सौरभ तिवारी ने पुलिस की कार्रवाई पर भी आरोप लगाया। उनके अनुसार विश्वविद्यालय के अधिकारियों की मिलीभगत से चंदन के पेड़ों की अवैध कटाई और इनकी चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई बंद कर दी। याचिकाकर्ता के जवाब में कहा गया, ‘‘इसलिए इस पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जा सकती है। बीएचयू के भ्रष्ट और दोषी अधिकारियों के खिलाफ जुर्माने के अलावा आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है।” इस जवाब में यह सुझाव भी दिया गया है कि सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों से मिलान करके पेड़ों की कटाई से संबंधित वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-महात्मा गांधी का कथित अपमान करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया नोटिस
रिपोर्ट में सही पाए गए याचिकाकर्ता के आरोप
इस संबंध में 29 अक्टूबर को वाराणसी के DFO और केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की समिति ने NGT के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि पेड़ों के अवैध कटान के संबंध में याचिकाकर्ता के आरोप सही हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वन विभाग को जानकारी दी थी कि BHU परिसर से चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘विश्वविद्यालय में उक्त स्थान पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं, सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और किसी भी सामान को बाहर नहीं ले जाने के लिए हर गेट पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऐसे में चोरी की यह घटना संदिग्ध है। चंदन के पेड़ काटे गए और पूरी लकड़ी रातों-रात गायब कर दी गई। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अपराधियों को पकड़ने और कीमती लकड़ी को बरामद करने के लिए कोई उचित प्रयास नहीं किया गया।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Request to ngt to impose heavy fine on bhu in case of illegal felling and theft of sandalwood trees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM










