दिल्ली ब्लास्ट के बाद आज भी बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन, पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक
Delhi Blast Update: सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। ऐतिहासिक लाल किले में पर्यटकों के लिए प्रवेश भी अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
लाल किला मेट्रो स्टेशन, फोटो- सोशल मीडिया
Red Fort Metro Station Closed For Today: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के सामने हुए कार ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस घातक घटना के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई बड़े क्षेत्रों में आवाजाही प्रतिबंधित है।
दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, सुरक्षा कारणों से 12 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए यह एडवाइजरी जारी की है।
DMRC ने जारी की एडवाइजरी
हालांकि, DMRC ने यह स्पष्ट किया है कि लाल किला स्टेशन को छोड़कर अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
लाल किले में प्रवेश पूरी तरह बंद
विस्फोट की घटना के तुरंत बाद ऐतिहासिक लाल किले में भी पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्य पुरातत्वविद् (Chief Archaeologist) डॉ. राजकुमार पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद रहेगा। हादसे वाली जगह को पूरी तरह सील कर दिया गया है, और पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों को वहां तैनात किया गया है, जहां लोगों को प्रवेश करने से भी रोक दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बॉर्डर सील
कार में हुए इस ब्लास्ट के चलते 9 लोगों की जान चली गई, वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना को देखते हुए लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के कई इलाकों में प्रवेश को प्रतिबंधित (वर्जित) कर दिया गया है। इस बीच, जांच को ध्यान में रखते हुए हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है और मेरठ जाने वाली रैपिड सर्विस रूट पर भी निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Today Weather: देशभर में बढ़ने लगा ठंड, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम
जांच एजेंसियों को मिले अहम सुराग
इस मामले की जांच में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। बताया गया है कि घटना में शामिल आई-20 कार धमाके से 11 घंटे पहले फरीदाबाद से निकली थी। साथ ही, यह भी पता चला है कि संदिग्ध आतंकी डॉ. उमर ने पार्किंग में तीन घंटे तक इंतजार किया था। इस घटना से जुड़ी कई मार्मिक कहानियां भी सामने आई हैं।
