ओडिशा की स्कूल बुक में पहुंचा बॉलीवुड गाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का 'निंबूड़ा-निंबूड़ा', शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

Odisha School Book Controversy: ओडिशा के सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा की अंग्रेजी पुस्तक में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का फेमस गाना 'निंबूड़ा-निंबूड़ा' छपने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

यति सिंह

Odisha Class 5 Book Nimbooda Song: ओडिशा के प्राथमिक शिक्षा विभाग की ओर से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। दरअसल राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा के बच्चे इन दिनों अंग्रेजी के पाठ की जगह बॉलीवुड का एक बेहद पॉपुलर और पुराना आइटम नंबर पढ़ने को मजबूर हैं। इस अजीबोगरीब मामले के सामने आने के बाद से ही शिक्षा विभाग और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब अभिभावकों ने अपने बच्चों की अंग्रेजी की किताब को पलटा। किताब के पन्नों के बीच साल 1999 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का सुपरहिट गाना 'निंबूड़ा-निंबूड़ा' हूबहू छपा हुआ था। यह गाना एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया था,  जैसे ही यह पन्ना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं।

एडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल की खुली पोल

शिक्षा विभाग की इस लापरवाही ने शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। किसी भी सरकारी किताब को छपने से पहले कई स्तरों पर एडिटिंग, प्रूफरीडिंग और क्वालिटी कंट्रोल की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। विशेषज्ञों की एक पूरी टीम ये तय करती है कि बच्चों के मानसिक स्तर के हिसाब से सेलेबस में क्या होना चाहिए।

बावजूद इसके इतना बड़ा फिल्मी गाना किताब का हिस्सा बन गया। यह लापरवाही ये साबित करती है कि किताबों को अंतिम रूप देते समय जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा  पाठ्यक्रम की सही ढ़ंग से जांच नहीं का गई।

अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के अभिभावक

शिक्षा विभाग की इस बड़ी चूक के सामने आने के बाद से अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दिलाने के लिए स्कूल भेजते हैं, न कि फिल्मी गानों को रट्टा मारने के लिए।

प्राइमरी कक्षाओं में बच्चे जो कुछ भी पढ़ते हैं, उसका उनके मन और दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। ऐसी उम्र में इस तरह के कंटेंट को परोसना शिक्षा के स्तर को गिराने जैसा है। इसी लापरवाही के चलते लोग अब जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शिक्षा विभाग के सामने आई बड़ी मुश्किल

अधिकारियों की लापरवाही ने अब एक बड़ा प्रशासनिक रूप ले लिया है। चारों तरफ से घिरने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अब इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। शुरुआती तौर पर इसे एक छपाई की गंभीर गलती या मानवीय चूक माना जा रहा है।

हालांकि, इस घटना ने पूरे ओडिशा शिक्षा विभाग की साख पर एक बड़ा धब्बा लगा दिया है। अब यह देखना होगा कि विभाग इन विवादित किताबों को वापस लेता है या नहीं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया था, जो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। लेकिन इस गाने का एक प्राइमरी स्कूल की पाठ्यपुस्तक में क्या काम, यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा