नेहरू के कालखंड को पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तो रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल
Ravi Shastri congratulated PM Modi: रवि शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की।
- Written By: संजय बिष्ट
रवि शास्त्री ने पीएम मोदी की तारीफ की (फोटो-@RaviShastriOfc)
Ravi Shastri on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 10 जून 2026 को भारत लोकतंत्र के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को देश-विदेश से लेकर हर क्षेत्र के दिग्गज बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।
दुनिया में भारत को मिलने वाला सम्मान कमाल का- रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई। पिछले एक दशक में, भारत ने ग्लोबल मंच पर पहले से कहीं ज्यादा कद और आत्मविश्वास हासिल किया है। दुनिया भर में बहुत घूमने के बाद, मैं अपने निजी अनुभव से कह सकता हूं कि आज भारत को जो सम्मान और पहचान मिलती है, वह वाकई कमाल की है।”
पीएम के विजन के कारण हुआ बदलाव- रवि शास्त्री
पूर्व क्रिकेटर ने आगे लिखा, “भारतीय होने पर गर्व की एक नई भावना है। आप जहां भी जाएं, भारत को ताकत, महत्वाकांक्षा और लीडरशिप वाले देश के रूप में देखा जाता है। यह बदलाव हमारे प्रधानमंत्री के विजन और लीडरशिप की वजह से हुआ है। देश को और भी ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए आपको लगातार सफलता की शुभकामनाएं। बधाई हो।”
सम्बंधित ख़बरें
मोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक! एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, अहमदाबाद और अमरावती के लिए बड़े ऐलान
जनधन खाते से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले जिसने बदला भारत का भविष्य- PHOTOS
G-7 में हिस्सा लेने यूरोप जाएंगे PM मोदी; मैक्रों संग होगी बड़ी बैठक, पहली बार स्लोवाकिया की करेंगे यात्रा
Women’s T20 World Cup: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी है शामिल
Many congratulations to Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji on becoming the longest-serving Prime Minister of India. Over the past decade, #India has grown in stature and confidence on the global stage like never before. Having travelled extensively around the world, I… pic.twitter.com/E54TR1PQYC — Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) June 10, 2026
निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन पूरे करने के बाद पीएम मोदी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के साथ ही प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ा। इस गणना में नेहरू का कार्यकाल 1952 के पहले आम चुनाव के बाद से माना गया है। इसमें 1947 में आजादी के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल को शामिल नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे
पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान आधारभूत संरचना और विकास से जुड़े हुए कई काम पूरे हुए, जिनमें नई संसद बिल्डिंग का उद्घाटन, सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट, कर्तव्य पथ, वंदे भारत ट्रेनों का रोलआउट, आईएनएस विक्रांत का चालू होना, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, कश्मीर रेल लिंक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नमो भारत आरआरटीएस और गंगा नदी शामिल हैं।
IANS इनपुट के साथ
