WI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
Justin Greaves Record: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में लगातार 5 मेडन ओवरों में 5 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- Written By: सृष्टि मौर्य
जस्टिन ग्रीव्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Justin Greaves World Record vs Pakistan 2026: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। ग्रीव्स लगातार पांच मेडन ओवरों में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए है। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मुकाबले में शानदार वापसी की।
अब तक के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
32 वर्षीय जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर 5 विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी रहा। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार चार मेडन ओवरों में विकेट लिए थे। अपने 17वें टेस्ट मैच में खेल रहे ग्रीव्स ने वेस्टइंडीज की पहली पारी के 311 रन के जवाब में पाकिस्तान को 282 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
जस्टिन ग्रीव्स ने क्या कहा?
मैच के बाद ग्रीव्स ने कहा, ‘जब मैं गेंदबाजी करने आया तो कप्तान रोस्टन चेज ने सिर्फ इतना कहा कि अनुशासन बनाए रखो और टीम के लिए विकेट निकालने की कोशिश करो। गेंद अच्छी तरह सीम हो रही थी और मुझे उसका फायदा मिला। जब भी मुझे गेंद मिलती है, टीम मुझसे मुश्किल समय में प्रदर्शन की उम्मीद करती है। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेना मेरे लिए बेहद खास है, लेकिन अभी मैच में काफी काम बाकी है।’
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: सिल्वर जीतने पर सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई
CWG 2026: सरवेश कुशारे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स हाई जंप में भारत को मिला पहला सिल्वर
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
SL vs IND Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; सुंदर हुए बाहर
ग्रीव्स ने पलटा मैच का रुख
एक समय पाकिस्तान मजबूत स्थिति में था। टीम का स्कोर 244/3 था और कप्तान शान मसूद शतक पूरा कर चुके थे। लेकिन यहीं से ग्रीव्स ने मैच का रुख पलट दिया।उन्होंने सबसे पहले 109 रन पर शान मसूद को आउट किया। इसके बाद लगातार मेडन ओवर डालते हुए आमेर जमाल, अली उस्मान और मोहम्मद रिजवान को बिना कोई रन दिए पवेलियन भेज दिया। लंच तक पाकिस्तान का स्कोर 267/8 हो चुका था।
अब तक के मेडन ओवरों में रिकाॅर्ड-
| नंबर | गेंदबाज का नाम | देश | लगातार विकेट मेडन ओवर | विपक्षी टीम और साल |
|---|---|---|---|---|
| 1 | जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) | वेस्टइंडीज | 5 ओवर | बनाम पाकिस्तान, 2026 |
| 2 | स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) | इंग्लैंड | 4 ओवर | बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2016 |
यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: सिल्वर जीतने पर सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई
ऐतिहासिक रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज
लंच ब्रेक के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने मोहम्मद अब्बास को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर अपना पांचवां विकेट लिया और लगातार पांच मेडन ओवरों में पांच विकेट लेने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की पूरी टीम आखिरकार 282 रन पर सिमट गई और पहली पारी के आधार पर उसे 29 रन की बढ़त गंवानी पड़ी।
हालांकि, तीसरे दिन के अंत में पाकिस्तान ने मैच में वापसी की कोशिश की। उसने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 126 रन पर 7 विकेट झटक दिए। इसके बावजूद मेजबान टीम के पास 155 रन की कुल बढ़त है और चौथे दिन वो मजबूत स्थिति से खेल की शुरुआत करेगी।
