- Hindi News »
- India »
- Ras Bihari Bose Bomb Thrower Turned Revolutionary Clerk To Freedom Fighter
अंग्रेज गवर्नर जनरल पर फेंका था बम, क्लर्क से बने थे क्रांतिकारी; जानें कौन हैं रास बिहारी बोस
वर्ष 1942 में टोक्यो में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान बोस ने "इंडियन इंडिपेंडेंस लीग" की स्थापना की। इसका उद्देश्य भारत को स्वतंत्र कराने के लिए एक सेना बनाना था, जिसके तहत भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) का गठन किया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय

रास बिहारी बोस, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
रास बिहारी बोस का जन्म 25 मई 1886 को बंगाल के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। बोस अपने जीवन के बहुत ही कम उम्र में वर्ष 1905 में क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल हो गए थे। एक बार उन्होंने गवर्नर जनरल लॉर्ड चार्ल्स हार्डिंग की हत्या करने का निर्णय भी ले लिया था। यह घटना 23 दिसंबर 1912 की थी, जब लार्ड हार्डिंग पहली बार कोलकाता आने वाले थे।
बंगाल के युवा क्रांतिकारी बसंत कुमार विश्वास को बम फेंकने का दायित्व सौंपा गया था। योजना यह थी कि लॉर्ड हार्डिंग हाथी पर सवार होकर निकलेंगे, और इतनी ऊंचाई पर केवल बसंत कुमार ही बम फेंकने में सक्षम थे। जब गवर्नर जनरल की सवारी निकली, तो चांदनी चौक पर रास बिहारी बोस और बसंत कुमार विश्वास पहले से तैनात थे। बम फेंका गया, और जोरदार विस्फोट के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
घटना के बाद सबको यही लगा कि हार्डिंग की मौत हो गई है, पर ऐसा नहीं हुआ। हार्डिंग केवल घायल हुए थे, जबकि उनका हाथी मारा गया। रास बिहारी की ये योजना विफल हो गई। इसके बाद वे तुरंत देहरादून वापस लौट गए और अगले दिन सुबह अपने ऑफिस में पहले की तरह काम करने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
17 फरवरी का इतिहास: छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर कब्जा किया
मस्जिद बंदर स्टेशन का टीपू सुल्तान से क्या है कनेक्शन? जानें मैसूर के शासक और यहूदी सैनिक का दिलचस्प रहस्य
16 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज
13 साल की उम्र में डेब्यू, न मिला वो मुकाम जिसके थे हकदार, फिर भी दिलों में जिंदा हैं विनोद मेहरा
जापान में कुल 17 बार ठिकाने बदलेॉ
बोस उस समय देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर में क्लर्क की नौकरी कर रहे थे। हार्डिंग पर हमले के बाद अंग्रेज सरकार ने क्रांतिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। गिरफ्तारी का खतरा बढ़ता देख बोस जापान चले गए। वहां भी अंग्रेज सरकार उनके पीछे पड़ी रही। इस दौरान बोस को जापान में कई जगहों पर छिपना पड़ा उन्होंने कुल 17 बार ठिकाने बदले। इसके बाद एक शक्तिशाली जापानी नेता ने उन्हें अपने घर में पनाह दी।
जापान में रहते हुए, बोस ने कई पैन-एशियाई समूहों से मुलाकात की। उन्होंने एक जापानी महिला से विवाह किया और जीवन का शेष भाग वहीं बिताया। जापान में बोस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे और जापानी सरकार से सहयोग की अपील की। उन्होंने जापानी भाषा सीखी और लेखक तथा पत्रकार के रूप में योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, पंजाब में 13 की मौत से मचा हाहाकार
1942 में टोक्यो में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान उन्होंने “इंडियन इंडिपेंडेंस लीग” की स्थापना की। उनका उद्देश्य भारत को स्वतंत्र कराने के लिए एक सेना तैयार करना था, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) का गठन हुआ।
सुभाष चंद्र बोस को किया आमंत्रित
जब आजाद हिंद फौज की बात होती है, तो सबसे पहले सुभाष चंद्र बोस का नाम ही जहन में आता है। लेकिन इस फौज की स्थापना और उसकी मजबूती में रास बिहारी बोस का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। 1943 में जब सुभाष चंद्र बोस भारत छोड़कर जर्मनी गए, उस समय रास बिहारी बोस ने उन्हें बैंकॉक में इंडियन इंडिपेंडेंस लीग की दूसरी कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया। 20 जून को सुभाष चंद्र बोस टोक्यो पहुंचे, जहां उनका 5 जुलाई को भव्य स्वागत किया गया।
उस समय रास बिहारी बोस इंडियन इंडिपेंडेंस लीग के अध्यक्ष थे। उन्होंने लीग और इंडियन नेशनल आर्मी (INA) की कमान नेताजी को सौंप दी और बाद में उनके सलाहकार बने। जापान सरकार ने रास बिहारी बोस को अपने दूसरे सबसे बड़े सम्मान, ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, से सम्मानित किया था। अंतत: बोस 1945 में तपेदिक से ग्रस्त हो गए और 21 जनवरी 1945 को टोक्यो में उनका निधन हो गया।
Ras bihari bose bomb thrower turned revolutionary clerk to freedom fighter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 17, 2026 | 09:06 AMजाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग
Feb 17, 2026 | 09:05 AMस्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर
Feb 17, 2026 | 09:01 AMकौन हैं गयाजी के शुभम कुमार, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल? बहन भी हैं IITian
Feb 17, 2026 | 08:53 AMथप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMRamadan 2026: रमजान और इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये शरारा सूट डिजाइन, देखते ही हार बैठेंगे दिल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMमहाराष्ट्र में देश की पहली ‘एआई लिविंग लैब’ शुरू, लघु उद्योगों को मिलेगा तकनीकी बल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














