-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Storm Heavy Rain Pakistan Punjab 13 Dead
आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, पंजाब में 13 की मौत से मचा हाहाकार
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान के कारण 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 92 लोग घायल हो गए हैं। सभी जिलों के प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत अभियान शुरू करने..

मूसलाधार बारिश ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को अब मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। पंजाब प्रांत के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने तबाही मचा दी है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और 92 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
PDMA के महानिदेशक इरफान अली कथिया ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी डिप्टी कमिश्नरों और बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही प्रांतीय नियंत्रण कक्ष और सभी जिला आपातकालीन केंद्रों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि हालात से निपटा जा सके।
लोगों से की गई अपील
इरफान कथिया ने कहा कि स्थिति की निगरानी PDMA कंट्रोल रूम से लगातार 24/7 की जा रही है। सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि वे बिजली के खंभों और लटकते तारों से दूरी बनाए रखें। आंधी, तूफान या बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों पर रुकने से बचें। जब तक आवश्यक न हो यात्रा न करें और यदि यात्रा करनी पड़े तो वाहन को धीमी गति से चलाएं। साथ ही, तूफान और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
सम्बंधित ख़बरें
Foreign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
France Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
अमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
राहत अभियान शुरू करने के निर्देश
पीडीएमए ने बताया कि कुछ जिलों में तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने से घरों और बिजली की संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीडीएमए के बयान में कहा गया, “सभी जिलों के प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।”
यह भी पढें- आतंकी हमलों में 20 हजार भारतीयों की गई जान, UN में भारत ने पाकिस्तान के 40 सालों की खोली पोल
बारिश से पूरा इलाका प्रभावित
शनिवार की दोपहर के बाद से बारिश और आंधी-तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश से पूरा इलाका प्रभावित हो गया। कुछ जगहों पर ओले गिरे और स्थानीय नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की खबरें भी सामने आईं।
पंजाब के प्रमुख शहरों रावलपिंडी, सियालकोट, झेलम और लाहौर में तेज तूफान के चलते हवा की रफ्तार काफी तेज हो गई, जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई। सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने मोटरवे के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। जानकारी के मुताबिक, अधिकतर मौतें तूफान के दौरान मकानों की छतें गिरने से हुईं। इसके अलावा, कई जगहों पर पेड़ भी जड़ से उखड़ गए।
Storm heavy rain pakistan punjab 13 dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













