रेप के आरोपी AAP विधायक भागे ऑस्ट्रेलिया, सीएम भगवंत मान के फूफा को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
AAP MLA Harmeet Pathanmajra: पंजाब के सनौर हलके के आप विधायक और रेप के आरोपी हरमीत सिंह पठानमाजरा विदेश भाग गया है। पुलिस पठानमाजरा को दो महीने से ढूंढ रही थी।
- Written By: रंजन कुमार
सीएम भगवंत मान के साथ रेप के आरोपी विधायक।
Pathanmajra Flees Australia: पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक और रेप के आरोपी हरमीत सिंह पठानमाजरा देश छोड़कर भाग गए हैं। वह 2 सितंबर से फरार थे। पंजाब की पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अब उनका एक वीडियो इंटरव्यू आया है, जिससे मालूम हुआ कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं।
ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें, आरोपी विधायक सीएम भगवंत मान का फूफा भी लगता है।
सनौर से विधायक है आरोपी
सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद पुलिस उनको गिरफ्तारी नहीं कर सकी। पटियाला पुलिस ने विधायक के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।
इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया साजिश
दरअसल, शुक्रवार को पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया स्थित एक पंजाबी वेब चैनल के साथ वीडियो इंटरव्यू में दिखे। उन्होंने इस इंटरव्यू में दावा किया कि वह जमानत मिलने के बाद घर लौटेंगे। अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा और इसको एक राजनीतिक साजिश बताई। उन्होंने कहा, ऐसा करके पंजाब के लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Punjab Road Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पंजाब में ट्रैवलर-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
दिल्ली के आप नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
पठानमाजरा ने अदालतों पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि पंजाब में महत्वपूर्ण मामलों पर मंत्रियों और विधायकों से सलाह नहीं ली जाती है। अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा। दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अब उन नेताओं ने पंजाब पर कब्जा कर लिया है। वे इसे उसी तरह बर्बाद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में फरार AAP विधायक की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस
अदालत ने शुरू की कार्रवाई
पटियाला की एक अदालत ने रेप मामले में पेश न होने पर विधायक पठानमाजरा के खिलाफ अपराधी की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें, पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के लिए हरियाणा के करनाल गई थी, लेकिन पठानमाजरा पुलिस हिरासत से भाग निकले थे। पुलिस ने दावा किया था कि करनाल के डाबरी गांव में जब विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी, तब पुलिस टीम पर विधायक समर्थकों ने गोलियां चलाईं। वहीं, पठानमाजरा ने गोलीबारी में शामिल होने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वह यह जानकर भाग गए कि उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मार दिया जाएगा। अब उनके ऑस्ट्रेलिया भाग जाने के बाद पंजाब पुलिस की खूब आलोचना हो रही है।
