पंजाब पुलिस ने AAP विधायक को हरियाणा में किया गिरफ्तार, गोलियों की हुई बौछार...MLA फरार

Punjab Police: पंजाब पुलिस पर आप विधायक ने गोलियों की बौछार करा दी। दरअसल दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने हरियाणा से विधायक हरमीत सिंह लाखनमाजरा को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान पुलिस पर गोली चल गई।
पंजाब पुलिस ने AAP विधायक को हरियाणा में किया गिरफ्तार, गोलियों की हुई बौछार...MLA फरार
आप विधायक हरमीट लाखनमाजरा
Updated on

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक ने खुद की गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस के खिलाफ जंग छेड़ दी। मामला एक पुराने दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के वारंट के बाद से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था, लेकिन गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद वह फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त से छूटने के लिए AAP विधायक ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलवाई है। विधायक सहित उनके कुछ साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक पुलिस का जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार होते ही विधायक फरार

घटना उस वक्त की है, जब पुलिस सुबह विधायक पठानमजरा को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी। इस दौरान उनके कुछ साथिया ने पुलिस पर फायरिंग की। हमलावर स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर लेकर आए थे। उन्हीं गाड़ियों में विधायक को बैठाकर फरार हो गए। जिस बलात्कार मामले में विधायक को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी, वह मामला आप विधायक की पूर्व पत्नी से जुड़ा हुआ है।

सोशल मीडिया पर पुलिस को धमकी

इससे पहले, पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि पुलिस ने उनके खिलाफ एक पुराने मामले में बलात्कार का मामला दर्ज किया है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे उनके समर्थन में एस.एस.पी. और डी.सी. कार्यालयों का घेराव करें। इसके साथ उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को धमकी देते हुए कहा कि कर्मचारी हो कर्मचारी रहो, विधायक बनने की कोशिश मत करो। अपने नंबर बनाने की मत करो।

पठानमाजरा की गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक एंगल

बता दें कि विधायक पठानमाजरा की गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक एंगल भी बताया जा रहा है। दरअसल बाढ़ ने पंजाब में काफी तबाही मचाई है। विधायक माजरा ने बाढ़ के दौरान सरकार के राहत व बचाव कार्यों की आलोचन की थी। अब हरमीत सिंह के अनुसार दिल्ली से उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की जा ही है। हालांकि उन्होंने नाम किसी का नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com