- Hindi News »
- India »
- Rana Sanga History Battles Against Babur And Bravery Of Mewar
शरीर पर 80 घाव और एक आंख, फिर भी थर-थर कांपते थे दुश्मन! जानिए उस योद्धा का कहानी जिसने बाबर को चटाई थी धूल
- Written By: अक्षय साहू
Rajasthan News: मेवाड़ के महाराणा सांगा भारतीय इतिहास के वह अदम्य योद्धा थे, जिन्होंने 80 घाव और शरीर के अंग खोने के बावजूद मुगलों और लोदी से लोहा लिया। उनकी वीरता की गौरवगाथा आज भी प्रेरित करती है।

राणा सांगा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rana Sanga Birth Anniversary: राणा सांगा… यह नाम राजस्थान की वीरता की सबसे बड़ी मिसाल बनकर इतिहास में गूंजता है। वे केवल एक शासक नहीं थे, बल्कि एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए न केवल मेवाड़, बल्कि सम्पूर्ण भारत को विदेशी आक्रमणकारियों से बचाने का अडिग संकल्प लिया था। 1509 से 1527 तक मेवाड़ की गद्दी पर आसीन राणा सांगा का जीवन युद्ध और संघर्ष से भरा था। उनके दिल में कभी भी सत्ता का लोभ नहीं था, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता की रक्षा करना था।
राणा सांगा का संघर्ष मुख्य रूप से बाबर और मुगलों के खिलाफ था, जो उस समय भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी शक्ति फैलाने में लगे हुए थे। वे मध्यकालीन भारत के उन अंतिम शासकों में से एक थे जिन्होंने अपने समय के सबसे बड़े और खतरनाक शत्रुओं का सामना किया। उनका सबसे बड़ा योगदान यह था कि उन्होंने अपने समकालीन राजपूत शासकों को एकजुट किया और एक सशक्त राजपूत संघ का निर्माण किया, जिसका उद्देश्य मुगलों के विस्तार को रोकना था।
जीवन में लड़ी 100 लड़ाइयां
किंवदंतियों के अनुसार, राणा सांगा ने कुल 100 लड़ाइयां लड़ीं और इनमें से सिर्फ एक ही युद्ध में वे पराजित हुए थे। युद्धों में अपनी वीरता और साहस का परिचय देते हुए उन्होंने शरीर पर 80 घाव और एक हाथ, एक पैर तथा एक आंख खो दी, लेकिन उनके दिल में कभी हार मानने का विचार नहीं आया। राणा सांगा के इस अपार साहस और संघर्ष को देखकर उन्हें भारतीय इतिहास में एक अमिट स्थान मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
खतौली के युद्ध में इब्राहीम लोदी को दी थी मात
1517 में राणा सांगा ने इब्राहीम लोदी के खिलाफ खतौली की प्रसिद्ध लड़ाई लड़ी। इस युद्ध में राणा सांगा की वीरता का सामना करते हुए इब्राहीम लोदी ने युद्ध भूमि छोड़ दी और भाग खड़ा हुआ। हालांकि इस युद्ध में राणा सांगा ने अपने बायें हाथ को खो दिया और उनके घुटने में एक तीर लगने से उनका एक पैर भी घायल हो गया, फिर भी उन्होंने युद्ध जारी रखा। इस संघर्ष में मेवाड़ की सेना ने लोदी राजकुमार को बंदी बना लिया और बाद में उसे फिरौती के आधार पर रिहा कर दिया।
अपनों की साजिश का हुए शिकार
राणा सांगा का जीवन साहस, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक था। वह बाबर के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध के लिए तैयार हो चुके थे, लेकिन दुर्भाग्य से उनके कुछ सहयोगियों ने ही उन्हें जहर दे दिया। उनके विरोधी यह मानते थे कि राणा सांगा का बाबर के खिलाफ पुनः युद्ध छेड़ने का निर्णय आत्मघाती हो सकता है। इस षड्यंत्र के कारण 30 जनवरी, 1528 को उनका निधन हो गया।
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि यदि राणा सांगा जीवित रहते, तो मुगलों का भारतीय उपमहाद्वीप में साम्राज्य फैलाना बहुत कठिन हो जाता। उनका निरंतर संघर्ष अन्य क्षेत्रीय शासकों को भी मुगलों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता और शायद भारतीय उपमहाद्वीप का इतिहास कुछ और होता। राणा सांगा ने बाबर के खिलाफ दो प्रमुख लड़ाइयाँ लड़ीं। इन दोनों युद्धों में उनका नेतृत्व और साहस अविस्मरणीय रहा।
खानवा युद्ध में बाबर को चटाई धूल
21 फरवरी, 1527 को हुए “खानवा युद्ध” में राणा सांगा ने बाबर के खिलाफ निर्णायक संघर्ष लड़ा था। इस युद्ध में राणा सांगा की सेनाएँ बाबर की सेना से मुकाबला करने में सफल रही थीं। इस युद्ध के बाद राणा सांगा ने बाबर के शिविर पर कब्जा कर लिया था और वहां से बहुमूल्य सामग्रियाँ जैसे हथियार, गोला-बारूद, संगीत वाद्ययंत्र और यहां तक कि बाबर के तंबू तक लूट लिए थे। ये सभी सामग्रियां आज भी उदयपुर के संग्रहालयों में प्रदर्शित की जाती हैं, जो राणा सांगा की वीरता की गवाह हैं।
यह भी पढ़ें- …तो रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, जम्मू कश्मीर में लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा जहर!
राणा सांगा का जीवन एक महाकाव्य था एक ऐसी कहानी जिसमें संघर्ष, बलिदान, साहस और मातृभूमि के प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति थी। उनके द्वारा दिखाया गया नेतृत्व और युद्ध कौशल आज भी हर भारतीय के दिल में जीवित है। उनकी वीरता और उनकी अदम्य इच्छा शक्ति ने उन्हें इतिहास में अमर कर दिया। उनके संघर्ष की कहानी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
Rana sanga history battles against babur and bravery of mewar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













